‘देश के आंतरिक मामलों में किसी विदेशी का कोई हक नहीं’, पाकिस्तान की टिप्पणी पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan on the issue of Jammu and Kashmir: जम्‍मू-कश्‍मीर में पीओके को लेकर भारत और पाकिस्‍तान में अकसर नोक झोक होती रहती है. इसी बीच भारत ने हाल ही में पाकिस्‍तान को पीआके को खाली करने की बात कही थी, जिसपर पाकिस्‍तान भड़का हुआ है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर भारत के इस बयान को झूठा और घटिया करार दिया है.

पाकिस्तान का कहना है कि भारत को इस तरह का बयान देने की बजाय कश्मीर का हल वहां के लोगों की इच्छा के अनुसार निकालने की कोशिश करनी चाहिए. दरअसल, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर एक ऐसा इलाका है जिसे पूरी दुनिया ने विवादित माना है और इसका अंतिम फैसला UN के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की चाहत के अनुसार होना चाहिए.

भारत के आंतरिक मामलों में किसी विदेशी का कोई हक नहीं 

वहीं, हाल ही में पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की ‘गले की नस’ बताया था, जिसपर भारत के विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा कि कोई भी विदेशी चीज किसी की ‘गले की नस’ कैसे हो सकती है? विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत के आंतरिक मामलों में किसी बाहरी देश का कोई हक नहीं है. जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और एक केंद्र शासित प्रदेश है. ऐसे में पाकिस्तान से हमारा बस इतना ही रिश्ता है कि वह पीओके को खाली करे, जिस पर उसने अवैध कब्जा कर रखा है.”

पूर्वजों ने किया है बहुत संघर्ष

हालांकि इससे पहले बिदेश में रह रहे पाकिस्‍तानियों को संबोधित करते हुए जनरल मुनीर ने कहा था कि भारत और पाकिस्तान दो अलग-अलग देश हैं. हम एक नहीं हैं. हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान बनाने के लिए बहुत संघर्ष और बलिदान किया है. हमें पता है कि अपने देश की रक्षा कैसे करनी है.

इसे भी पढें:-भारत के इस राज्‍य में बोत्सवाना से लाएं जाएंगे आठ चीते, पयर्टन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

 

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This