पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 5वीं बार पुलिस स्टेशन पर ड्रोन हमला, सेना ने TTP को ठहराया जिम्‍मेदार

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों ने एक बार फिर ड्रोन (क्वाडकॉप्टर) से हमला किया है. आतंकवादियों ने शनिवार को बन्नू जिले के मिरयान पुलिस स्टेशन पर ड्रोन से गोला-बारूद गिराया. एक महीने के भीतर किसी पुलिस स्टेशन पर यह पांचवा हमला है. इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई है.

फिलहाल, इस हमले में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है और न ही इमारत को कोई नुकसान पहुंचा है. हालांकि इस दौरान हवा में उड़ रहे ड्रोन को मार गिराने की कोशिशें भी की गईं, लेकिन वो असफल रहीं.

व्यापक तलाशी अभियान जारी

बता दें कि यह हमला जहां हुआ है वो इलाका अफगानिस्तान सीमा से सटा हुआ है, जो अशांत क्षेत्र में आता है. इस दौरान करीब दर्जन भर हथियारबंद आतंकियों ने लक्की मरवत जिले के सेराई गंबीला पुलिस स्टेशन को घेर लिया. हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद उन्‍हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा.

वहीं, पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि बार-बार पुलिस स्‍टेशनों पर हो रहे हमले आतंकवादियों द्वारा “उन्नत क्वाडकॉप्टर तकनीक” के बढ़ते उपयोग का संकेत है. फिलहाल, इस मामले में व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है. साथ ही बन्नू जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

पाकिस्तान ने टीटीपी को बताया जिम्मेदार

वहीं, पाकिस्तानी सेना ने इस हमलों के पीछे प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को ज़िम्मेदार ठहराया है. हालांकि इससे पहले भी सेराई गंबीला पुलिस स्टेशन को कई बार आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा चुका है. वहीं, पिछले एक साल में खैबर पख्तूनख्वा के कई हिस्सों में ड्रोन (क्वाडकॉप्टर) के जरिए विस्फोटक गिराकर हमले किए गए हैं.

इसे भी पढें:-गाजा में इजरायली हमले का तेल अवीव में विरोध, सैकड़ों पर उतरे प्रदर्शनकारी, मृतकों को दी श्रद्धाजंलि

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This