भारत-अजरबैजान दोस्‍ती से भड़के पाकिस्तानी, जयशंकर से मुलाकात पर दी तीखी प्रतिक्रियाएं

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Reaction on Jaishankar Azerbaijan: आज से करीब डेढ़ साल पहले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अजरबैजान पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हुआ था और अब भारत और अजरबैजान नये सिरे से रिश्ते को शुरू करना चाहते हैं, जिसे लेकर दुशांबे में एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और अजरबैजान के राष्ट्रपति की मुलाकात हुई थी और उसे आगे बढ़ाते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बाकू का दौरा किया है, जहां उन्होंने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने मुलाकात की और दोनों देशों ने शीर्ष नेताओं के दौरे को लेकर बात की.

बता दें कि शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बाकू में जेहुन बायरामोव के साथ हुई अपनी बातचीत को ‘बहुत सार्थक’ बताया. उन्होंने कहा कि इस बातचीत से दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा तय करने में मदद मिली है.वहीं, भारतीय विदेश मंत्री के इस दौरे पर इस्लामाबाद के एक्सपर्ट अहमत खान ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

भारत-अजरबैजान में बातचीत से भड़के पाकिस्तानी

अहमत खान ने लिखा कि ‘अजरबैजान ने अपनी विदेश नीति में पूरी तरह से यूटर्न ले लिया है. अब आप ऐसे देशों को आमंत्रित कर रहे हैं जो आपके ‘भाई’ देशों के विरोधी हैं, आपके दुश्मन हैं. तुर्की, जो आपका एक ‘भाई’ देश है उसने हिजाब प्रतिबंध के मामले में आपके आंतरिक मामलों में कोई दखल नहीं दिया, फिर भी आप इस तरह का शत्रुतापूर्ण रवैया अपना रहे हैं. पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने कहा कि अभी बता दीजिए कि आप किस दिशा में जा रहे हैं, ताकि हम भी उसी हिसाब से कदम उठा सकें.’

तुर्की और पाकिस्तान के अलावा कोई साथ नहीं…

उन्होंने आगे लिखा कि ‘यह ध्यान रखें कि आप किस देश को आमंत्रित कर रहे हैं. याद रखें कि ईरान ने एक रणनीतिक समझौता किया था और फिर आपके नौसैनिक जहाज के कोऑर्डिनेट्स इजरायल को सौंप दिए, जिसके कारण वह जहाज डूब गया. असल में अजरबैजान ने इजरायल को ‘भाई’ देश घोषित कर दिया है लेकिन आपके मुश्किल समय में तुर्की और पाकिस्तान के अलावा कोई भी आपके साथ नहीं खड़ा था. और उन पर भी बहुत ज्यादा उम्मीदें न रखें क्योंकि जब आप मुसीबत में होंगे तो शायद आपको सहारा देने वाला कोई कंधा भी न मिले.’

JF-17 लड़ाकू विमान को लेकर रहे सावधान 

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को अपने JF-17 लड़ाकू विमान को लेकर सावधान रहना चाहिए कि कहीं उसकी जानकारी अजरबैजान, इजरायल को ना दे दे. इसके अलावा अमेरिका में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के पत्रकार डॉ. अहमद शाहिदोव ने लिखा है ‘अज़रबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बायरामोव ने आज बाकू में भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात की. पाकिस्तान हमारा भाई है! कश्मीर पाकिस्तान है!’

More Articles Like This

Exit mobile version