पाकिस्तान में मशहूर टिकटॉकर के कार्यक्रम में भगदड़, युवक की मौत, 13 घायल, मौके पर मची अफरा- तफरी

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के सियालकोट जिले में मशहूर टिकटॉकर मुहम्मद अंसार जट्ट के कार्यक्रम में लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई. धक्का- मुक्की के बीच कई लोग जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ जैसे हालात बन गए. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 13 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. मौके पर अफरा- तफरी मच गई. यह हादसा तब हुआ जब स्टेडियम के गेट खुलते ही अंदर जाने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई थी. पुलिस और रेस्क्यू अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी.

समारोह और इनाम बांटने का कार्यक्रम था

यह कार्यक्रम टिकटॉकर मुहम्मद अंसार जट्ट ने आयोजित किया था, जिन्हें सोशल मीडिया पर मिस्टर पट्टलो के नाम से जाना जाता है. रेस्क्यू 1122 के बयान के मुताबिक शनिवार रात डस्का रोड स्थित फराज क्रिकेट ग्राउंड में मेहंदी समारोह और इनाम बांटने का कार्यक्रम होना था. सियालकोट पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में लोगों को अंदर आने देने के लिए आयोजकों ने स्टेडियम के गेट खोले. इसी दौरान भीड़ एक साथ अंदर बढ़ने लगी. धक्का-मुक्की में कई लोग अपना संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर गए.

14 लोगों के घायल होने की बात सामने आई

इसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए. शुरुआती जानकारी में 14 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी. घायलों में 30 साल के मुहम्मद अकील भी शामिल थे. उनकी हालत बेहद गंभीर थी. रेस्क्यू 1122 के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई. पुलिस और रेस्क्यू 1122 की टीमों ने मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया. घायलों को अल्लामा इकबाल मेमोरियल टीचिंग अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस के बयान के मुताबिक, ज्यादातर लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ का इलाज जारी रहा.

घायल लोगों की उम्र 22 से 51 साल के बीच 

डॉन ने रेस्क्यू 1122 के हवाले से बताया कि घायल हुए लोगों की उम्र 22 से 51 साल के बीच थी. वे पाकिस्तान के अलग-अलग जिलों से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इनमें नारोवाल, गुजरांवाला, शेखूपुरा, खानवेल, ओकारा, सियालकोट, गुजरात और बहावलपुर के लोग शामिल थे. हालांकि, सियालकोट के दो स्थानीय निवासियों मुहम्मद आसिफ और आमिर अली ने दावा किया कि हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. उनका कहना था कि रेस्क्यू टीमों के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आसपास के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में ले गए थे. इस वजह से घायलों की संख्या शुरुआती सरकारी आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है.

इसे भी पढ़ें. यूपी: ED ने आजम खां को गाजियाबाद कोर्ट में किया पेश, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Latest News

ईरान ने रूस से खरीदे Su-35 लड़ाकू विमान, ट्रंप ने की दखलअंदाजी, पुतिन बोले- अभी नहीं होगी डिलीवरी

New Delhi: ईरान और रूस के बीच लड़ाकू विमानों की खरीद को लेकर सालों से चल रही अटकलों पर...

More Articles Like This