पाकिस्तान में पुलिस चौकी पर आत्मघाती विस्फोट, 4 पुलिसकर्मी सहित 8 लोगों की मौत, 5 घायल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Suicide Bombing: 26 अक्टूबर, शनिवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक पुलिस चौकी पर आत्मघाती विस्फोट किया गया, जिसमें कानून प्रवर्तन एजेंसियों के 4 कर्मी समेत 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोगों के घायल होने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक, ये हमला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मीर अली तहसील में असलम जांच चौकी पर किया गया. इस हमले के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

बढ़ सकती है हताहतों की संख्या

सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी कि हमलावर 3 पहिया वाहनों पर सवार होकर आए और जांच चौकी और सुरक्षा बलों के वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. हमले में मारे गए लोगों में 4 पुलिसकर्मी, 2 सैनिक और 2 नागरिक शामिल हैं. वहीं 5 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को मीरान शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, हालात देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि हताहतों की संख्या में इजाफा हो सकता है.

खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ रहे हमले

इन दिनों खैबर पख्तूनख्वा में लगातार आत्मघाती हमले हो रहे हैं. इस हमले से एक दिन पहले ही अफगान सीमा के पास एक चेक पोस्ट पर 20 से 25 आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें 10 पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी. ये हमला भी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ था. इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली थी.

पाकिस्तान को करना पड़ रहा आतंकवाद का सामना

साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के फिर से कंट्रोल लेने के बाद से ही पाकिस्तान को आतंकवाद का सामना करना पड़ रहा है. ज्यादातर हमले खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हो रहे हैं. क्योंकि ये दोनों अफगानिस्तान की सीमा पर हैं.

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को मिली बड़ी सफलता, पुंछ में पाकिस्तानी आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This