Pakistan: इमरान खान की पार्टी के वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के एक वरिष्ठ नेता डॉ. शाहिद सादिक खान की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई है. दरअसल, शुक्रवार को शाहिद खान ज्‍यों ही नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकलें त्‍यों ही कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी, इस दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई, जिसकी जानकारी पाकिस्‍तानी पुलिस के द्वारा दी गई है.

लाहौर पुलिस के प्रवक्ता ने कहा…

लाहौर के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ‘‘डॉ. शाहिद सादिक खान शुक्रवार को नमाज पढने के बाद लाहौर के वालेंसिया टाउन स्थित एक मस्जिद से बाहर आ रहे थे कि तभी चार अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां बरसाईं और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर भाग गए. गोली लगने के बाद खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.’’

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि खान एक निजी अस्पताल के मालिक थे. वहीं, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए लाहौर पुलिस के प्रमुख ने विशेष टीम का गठन किया है. इसके अलावा पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक उस्मान अनवर ने लाहौर पुलिस से हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है.

ये भी पढ़ें:– India-Male: भारत ने मालदीव को जरूरी चीजों के निर्यात के लिए 2 और बंदरगाहों की दी मंजूरी, द्विपक्षीय व्यापार में हुई बढ़ोतरी

 

Latest News

Ghazipur: गाजीपुर प्रेस क्लब का बीमा कैंप सफल, बड़ी संख्या में पत्रकार हुए शामिल

Ghazipur: गाज़ीपुर प्रेस क्लब के तत्वाधान में वर्तमान सत्र के सदस्यों का द्वितीय चरण और अंतिम बीमा कैम्प मुख्य...

More Articles Like This