Pakistan Tribal Violence: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भड़की भयानक हिंसा, 36 लोगों की मौत; कई घायल

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Tribal Violence: आतंक को पालने वाले पाकिस्तान का इन दिनों खुद ही बुरा हाल होता जा रहा है. यहां आए दिन हिंसा हो रही है. इन दिनों पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में दो कबाइली समूहों के बीच बड़ी हिंसा हुई है. खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में बीते पांच दिनों में हुई जनजातीय हिंसा में 36 लोग मारे गए हैं.

दरअसल, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में दो समूहों के बीच पांच दिन पहले भीषण झड़पें शुरू हो गई थीं. इस झड़प में हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया था. यह सशस्त्र संघर्ष जमीन के एक टुकड़े के लिए दो कबाइली समूहों के बीच शुरू हुआ. इस हिंसक झड़प में 36 लोगों की मौत हो गई और 162 लोग घायल हो गए हैं.

जानिए क्या बोली स्थानीय पुलिस

पाकिस्तान के स्थानीय अधिकारियों बताया है कि इस गांव में पहले भी जनजातियों और धार्मिक समूहों के बीच घातक संघर्ष के साथ-साथ सांप्रदायिक झड़पें और आतंकवादी हमले हो चुके हैं. पूरी हिंसा के बारे में पुलिस ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में बीते पांच दिनों में हुई जनजातीय हिंसा में 36 लोग मारे गए और 162 अन्य घायल हुए हैं. ये घटना ऊपरी कुर्रम जिले के बोशेरा गांव में हुई है.

गोलीबारी अभी भी जारी

पाकिस्तानी अधिकारी के मुताबिक,  आदिवासी बुजुर्गों, सैन्य नेतृत्व, पुलिस और जिला प्रशासन की मदद से कुछ समय पहले बोशेरा, मलिकेल और डंडार इलाकों में शिया तथा सुन्नी जनजातियों के बीच समझौता कराया गया है. हालांकि, कुर्रम जिले के कुछ अन्य हिस्सों में गोलीबारी अभी भी जारी है. फिलहाल स्थानीय अधिकारियों द्वारा पुलिस की मदद से शेष क्षेत्रों में भी संघर्षविराम के प्रयास किए जा रहे हैं.

Latest News

फ्रांस में हादसाः मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश, एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Mirage 2000D Crash: फ्रांस से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पूर्वी हिस्से में एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो...

More Articles Like This

Exit mobile version