पाकिस्तानी सेना ने मार गिराए 50 आतंकी, राष्‍ट्रपति-पीएम शरीफ ने की सुरक्षा बलों की सराहना

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Terrorists Killed: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्र में चार दिवसीय अभियान के दौरान 50 आतंकवादियों को मार गिराया है. इसकी जानकारी पाकिस्‍तानी सेना द्वारा दी गई है.

सेना द्वारा मंगलवार की रात जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि 7 से 11 अगस्त के बीच अफगानिस्तान की सीमा से लगे झोब जिले के संबाजा इलाके में अलग-अलग मौकों पर आतंकवादियों को निशाना बनाया गया. ऐसे में 7 से 9 अगस्त के बीच सुरक्षा बलों द्वारा की गई सफल मुठभेड़ों के बाद ‘‘47 ख्वारिज को जहन्नुम भेज दिया गया.’’ इसके अलावा, 10 और 11 अगस्त की रात भी तीन आतंकियों को ढ़ेर कर दिया गया.

हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद

सेना के मुताबिक, 10 और 11 अगस्त की रात को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थित संबाजा के आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाया गया. वहीं, इस दौरान मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं.

पाकिस्‍तान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस सफल अभियान के लिए सुरक्षा बलों की सराहना भी की है.

सुरक्षा बलों के काफिले पर हुआ हमला

वहीं, एक अन्‍य रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की रात को ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान के दक्षिणी वाशुक जिले में सुरक्षा बलों के काफिले पर घात लगाकर हमले किए गए, जिसममेंएक अधिकारी समेत 9 सुरक्षाकर्मी मारे गए, जबकि 6 अन्य घायल हो गए. हालांकि इस घटना को लेकर पाकिस्‍तानी सेना की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें:-New COVID Variant: अमेरिका में बढ़ रहा है नया कोविड वैरिएंट, ओमिक्रॉन का आनुवंशिक मिश्रण है XFG, जानिए इसके लक्षण

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This