100 KM/H की स्पीड से चल रही थी ट्रेन और ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, 14 बोगी बेपटरी, 6लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan train accident: पाकिस्तान के पंजाब में मंगलवार की सुबह करीब 5:15 बजे कराची से पेशावर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गई. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मुल्तान में शेर शाह ब्रिज के पास रहमान बाबा एक्सप्रेस के सभी 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. हादसे में सभी घायलों को इलाज के लिए मुल्तान के निश्तर अस्पताल ले जाया गया, जबकि बचाव दल दुर्घटना स्थल पर तैनात है.

कैसे हुआ हादसा

वहीं, ट्रेन ड्राइवर ने बताया कि ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी. उन्होंने कहा कि “सिग्नल क्लियर था, और जब मैं शेर शाह स्टेशन इलाके से गुजर रहा था, तो मुझे अचानक एक झटका महसूस हुआ. ब्रेक लगाए और ट्रेन को रोकने में कामयाब रहा. फिर जब मैं इंजन से बाहर निकला और पीछे मुड़कर देखा, तो पाया कि यात्री कोच पटरी से उतर गए थे और पटरी से दूर पड़े थे. यह खौफनाक था.”

बार-बार हो रहे हादसे

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में ट्रेन हादसा हुआ है, इससे पहले पिछले एक साल में ट्रेन के पटरी से उतरने की कई घटनाएं हुई हैं, जो पाकिस्तानी रेलवे (पीआर) की ओर से बरती जा रही लापरवाही और ढुलमुल रवैए की तस्दीक करता है. 1 अक्टूबर को, दो पैसेंजर ट्रेनें- शालीमार एक्सप्रेस और पाकिस्तान एक्सप्रेस- पटरी से उतरने के बाद बड़े हादसों से बाल-बाल बची थीं, जबकि गुज्जर खान के पास ट्रैक पर जाफर एक्सप्रेस के साथ भी एक छोटा हादसा हुआ. उस समय, पीआर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हफीजुल्ला ने कहा था कि ये हादसे पिछले पांच सालों में सही देख-रेख न होने की वजह से हुए थे.

Latest News

पश्चिम एशिया के हालात पहले जैसे नहीं रहेंगे, इसके लिए इजरायल जिम्मेदार- ईरानी विदेश मंत्री अराघची

Tehran: ईरानी विदेश मंत्री अराघची का मानना है कि पश्चिम एशिया के हालात पहले जैसे नहीं रहेंगे. उनके मुताबिक...

More Articles Like This

Exit mobile version