Pakistan: पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने घोषणा की है कि अब वो अपनी ऑपरेशनल क्षमता का विस्तार करने के लिए मिसाइल बनाएगा. तहरीक-ए-तालिबान की ये कोशिश ठीक उसी तरह की है जैसे हिज्बुल्लाह और हूती जैसे ईरान के प्रॉक्सी संगठन हैं जिनके पास रॉकेट्स और मिसाइल हैं, जो पाकिस्तान के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है.
टीटीपी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि वो लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल हासिल करेगा या उन्हें विकसित करेगा. साथ ही उसने पाकिस्तान सरकार के साथ शांति वार्ता खारिज करने का ऐलान किया है. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता मोहम्मद खोरासानी ने कहा है कि टीटीपी मिसाइल सिस्टम हासिल करने के लिए तेजी से काम कर रहा है. वो अपनी ऑपरेशनल क्षमता में अपग्रेड करने वाला है. ऐसे में यदि ऐसा हुआ तो पाकिस्तान में आने वाले समय में मिसाइल हमले होने की संभावना बढ़ जाएगी.
टीटीपी की 3 बड़ी बातें
- TTP ने लंबी दूरी की मिसाइल प्रणाली हासिल करने की अपनी महत्वाकांक्षा के बारे में पहली बार बताया.
- टीटीपी के प्रवक्ता मोहम्मद खोरासानी ने पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता को खारिज किया.
- टीटीपी ने स्वदेशी रूप से विकसित की जा रही अपनी मिसाइल का नाम ‘अल-फारूक’ (Al-Farooq) रखा है.
बता दें कि टीटीपी काफी खतरनाक और बेरहम आतंकी संगठन है, जिसने पाकिस्तान की सेना के हजारों जवानों को मौत के घाट उतारा है. टीटीपी के प्रवक्ता का कहना है कि क्वाडकॉप्टर और थर्मल इमेजिंग जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल वो पाकिस्तानी सेना के खिलाफ लड़ाई में कर रहा है.
TTP ने पाकिस्तान के साथ शाांति की संभावनाओं को खारिज किया
संगठन के प्रवक्ता ने कहा कि ‘इसमें कोई शक नहीं कि दशकों से पाकिस्तान के सत्ता-तंत्र ने कुछ खास परिवारों के फायदे के लिए पश्तूनों, बलोचों, सराइकियों और कश्मीरियों के अधिकारों को कुचला है उनके संसाधनों को बेरहमी से लूटा है और उनका खून बहाया है.पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर समेत पूरे पाकिस्तान में इसके खिलाफ जागरूकता बढ़ी है इसलिए लोग समय-समय पर इकट्ठा होते हैं विरोध-प्रदर्शन करते हैं.’
उन्होने आगे कहा कि ‘पाकिस्तान पर कब्ज़ा जमाए बैठी सेना को ही पाकिस्तान की सभी समस्याओं की जड़ मानते हैं. यह एक स्वागत योग्य और अच्छी बात है. चूंकि TTP का संगठनात्मक ढांचा पूरे देश में फैला हुआ है इसलिए TTP ने कश्मीर को एक ‘विलायत’ (प्रांत) घोषित किया है और एक ‘वली’ (गवर्नर) के साथ-साथ अन्य संस्थाएं भी नियुक्त की हैं जो अपनी क्षमता के अनुसार काम कर रही हैं.
ttp missile ambitions pakistan, tehreek-e-taliban pakistan rejects peace talks, ttp attacks on pakistan army, pakistan nuclear security threat ttp, ttp to make long range missiles

