‘मेरी रोज शादी करा देते हैं और हैपी वाला बर्थडे मनाते हैं.., जानिए ऐसा क्यों बोले Pandit Dhirendra Krishna Shastri

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस समय काफी चर्चा का केंद्र हैं. उन्होंने हाल ही में दुबई में अपना दरबार लगाया. वहां पर उनको काफी सम्मान मिला, इसके लिए उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद भी कहा और दुबई को दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बताया.

दुबई में लगे धीरेंद्र शास्त्री के दरबार के तमाम वीडियो वायरल हुए. दुबई में लगे दरबार में धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी शादी और बर्थडे को लेकर बड़ी बात कह दी. जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि लोग अपने यूट्यूब पर व्यूज बढ़ाने के लिए प्रतिदिन मेरी शादी करा देते हैं और रोज मेरा जन्मदिन मना देते हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन इन बातों से आप कंफ्यूज न हों.

कितनी लड़की से शादी !

दुबई के दरबार में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जो भी जानकारी बागेश्वर धाम के यूट्यूब चैनल पर आती है, वही सत्य है. उन्होंने आगे कहा कि बड़ी अद्भुत बात है कि रोज हमारी शादी के लिए लड़की बदल देते हैं. इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए उन्होंने कहा कि भाई एक फिक्स रहे तो ठीक है, कम से कम हम भी प्रसन्न हो जाएं. पर ऐसी जानकारियां यूट्यूब पर चलाकर लोग व्यू लेने के चक्कर में रहते हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वैसे कोई दिक्कत नहीं है. वह अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं. हालांकि हम सभी को सावधान कर रहे हैं. जिससे किसी को कोई परेशानी ना हो.

अफवाहों से दूर रहें

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने दरबार में कहा कि शादी और जन्मदिन को लेकर उड़ रही अफवाहों पर ध्यान ना दें. वहीं, उन्होंने दरबार में आए लोगों से कहा कि अगर इससे संबंधित कोई भी जानकारी मिले तो इसपर यकीन ना करें. किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बागेश्वर धाम के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देखें. वहीं, जो चीजे मौजूद हैं वह सही हैं, बाकी सब झूठ है.

यह भी पढ़ें: Baba Bageshwar in Dubai: दुबई में लगा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, मुस्लिम युवक ने रखा मौन व्रत

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version