गलत अलार्म के कारण पेंटागन में लगाई गई इमरजेंसी, रिपोर्ट में खुलासा

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pentagon lockdown: पेंटागन में संदिग्ध स्थिति के चलते दूसरी से 5वीं मंजिल (कुछ रिपोर्टों में चौथे से 7वें मंजिल) तक के कई हिस्सों को एहतियातन सील कर दिया गया था. साथ ही इमारत के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिसकर्मी गैस मास्क व रासायनिक सुरक्षा उपकरण पहने नजर आए.

सूत्रों के मुताबिक, पेंटागन में हुआ लॉकडाउन और निकासी एक गलत अलार्म के कारण हुई थी. दरअसल, शुरुआत में खतरनाक पदार्थ की आशंका के चलते इमारत के कई हिस्सों को बंद कर दिया गया और लोगों को बाहर निकाल दिया गया था. हालांकि, बाद में पता चला कि यह एक झूठी चेतावनी थी.

वायु गुणवत्ता से जुड़ी समस्या का संकेत

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक,  पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने बताया कि सिस्टम ने वायु गुणवत्ता से जुड़ी समस्या का संकेत दिया था, जिसके चलते एहतियाती तौर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए.  उन्होंने कहा कि राहत दल मौके पर तैनात किए गए थे और सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई.

इमारत के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई

रिपोर्ट के अनुसार फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी की हाजमैट (खतरनाक सामग्री) टीम ने अर्लिंग्टन काउंटी फायर विभाग के साथ मिलकर हालात को संभाला. आर्लिंग्टन फायर एंड ईएमएस ने भी पुष्टि की कि उसकी हाजमैट टीम मौके पर सक्रिय थी. हालांकि, बाद में सामने आया कि जिस “खतरनाक पदार्थ” की आशंका के चलते लॉकडाउन और निकासी की गई थी, वह दरअसल एक झूठा अलार्म निकला.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version