Philippine Building Fire Breaks: फिलीपीन में एक इमारत में लगी आग, 11 लोगों की गई जान

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Philippine Building Fire Breaks: फिलीपीन की राजधानी मनीला के भीड़भाड़ वाले चाइनाटाउन जिले में शुक्रवार को एक इमारत में आग लग गई, जिससे 11 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि इमारत में ये आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

वहीं, इमारत में लगी आग पर काबू पाने के लिए लगभग 14 फायर ट्रक दो घंटे से अधिक समय तक संघर्ष करते रहे. तभी जाके कहीं आग पर काबू पाया जा सका.

मृतकों में कई कर्मचारी शामिल

बता दें कि यह आग दुनिया के सबसे पुराने चाइनाटाउन में से एक में पुरानी पांच मंजिला इमारत में लगी. यह राजधानी में नदी किनारे स्थित घनी आबादी वाला हिस्सा है. वहीं, अग्नि जांचकर्ता रोडरिक एंड्रेस ने कहा कि आग भूतल पर एक रेस्तरां में लगी. इस हादसे में मरने वालों में कई कर्मचारी भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि अधिकतर मृतक दूसरी और तीसरी मंजिल पर पाए गए. फिलहाल, हादसे में किसी और के लापता होने की कोई सूचना नहीं है.

इसे भी पढें:- 

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This