चीन के खिलाफ फिलीपींस का जबदस्त प्लान, दक्षिण चीन सागर में तैनात कर रहा गश्ती गन बोट

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

 Philippines: दक्षिणी चीन सागर में चीन को करारा जवाब देने के लिए फिलीपींस तैयारी में जुट गया है. फिलीपींस ने दक्षिणी चीन सागर में गश्‍ती गनबोट और लड़ाकू जेट तैनात करके इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत कर रहा है. यह तैनाती विवादित सेकंड थॉमस शोल के पास की गई है. दरअसल बीते कुछ समय से फिलीपींस और चीन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है. दक्षिणी चीन सागर में चीनी आक्रामकता ने फिलीपींस को अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है.

गश्ती गन बोट की तैनाती

नेवल न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलीपींस ने देश के सबसे पश्चिमी द्वीप पलावन में तटीय अभियानों पर केंद्रित एक नई स्थापित मरीन इकाई के साथ गश्ती गन बोट तैनात की है. चीनी आक्रामकता का सामना करने के लिए फिलीपींस बलों को आंतरिक सुरक्षा जिम्मेदारियों से हटाकर बाहरी रक्षा अभियान में तैनात कर रहा है. यह फिलीपींस के सैन्य आधुनिकीकरण के लिए की जा रही पहल का हिस्सा है. पलावन में फिलीपीनी बलों की तैनाती का खास महत्व है.

सबीना शोल-सेकंड थॉमस शोल दोनों देशों के बीच टकराव का कारण

पलावन क्षेत्र विवादित सबीना शोल से 140 किमी और सेकंड थॉमस शोल से करीब 200 किमी की दूरी पर मौजूद है. यह दोनों शोल चीन और फिलीपींस के बीच टकराव की अक्सर वजह बनते हैं. सेकंड थॉमस शोल पर तैनात फिलीपीन के सुरक्षा बलों को आपूर्ति करने वाली नावों पर चीन ने हाल में हमले किए हैं, जिसे लेकर मनीला ने कड़ी विरोध जताया है. दक्षिणी चीन सागर पर चीन जबरन दावा करता है और इस क्षेत्र में फिलीपींस की मौजूदगी को गलत कहता है. हालांकि,  नेशनल मान्यता क्षेत्र पर फिलीपींस का दावा स्वीकार करते हैं.

चीन-फिलीपींस के बीच बढ़ा टकराव

जानकारी के अनुसार, 17 जून को मनीला और बीजिंग के बीच गंभीर टकराव देखने को मिली थी. फिलीपींस के सशस्त्र बलों के नेतृत्व में बीआरपी सिएरा माद्रे के सेकेंड थॉमस शोल में आपूर्ति मिशन के दौरान चीन के कोस्ट गार्ड ने फिलीपींस के सैनिकों और उपकरणों को जब्त कर लिया था. हालांकि, दोनों देशों ने टकराव बाद विवादित शोल पर सप्लाई और कर्मियों के रोटेशन पर बात की है, जिसे सार्वजनिक नहीं किया गया है. इसके बाद भी क्षेत्र में दूसरे पॉइंट पर विवाद चल रहा है.

चीनी लड़ाकू विमानों से सामना

अप्रैल से ही सबीना शोल में फिलीपींस के तट रक्षक का प्रमुख जहाज चीनी जहाजों के साथ गतिरोध में फंसा हुआ है. स्कारबोरो शोल के ऊपर हाल ही में दो चीन के लड़ाकू विमान फिलीपींस की वायु सेना के गश्ती मिशन के सामने आ गए थे. फिलीपींस के रक्षा अधिकारियों ने दक्षिण चीन सागर के हवाई क्षेत्र तक विवाद फैलने की चिंता जाहिए की है.
हाल ही में फिलीपींस नौसेना को मिली इजरायली एसरो क्लास गश्ती गनबोट और अमेरिकी साइक्लोन क्लास गश्ती जहाज पश्चिमी पलावन में नौसेना टुकड़ी उलुगन में दिखाई दी, जो दक्षिणी चीन सागर में संचालन के लिए सेवा का प्रमुख आधार है. पश्चिमी पलावन क्षेत्र और दक्षिण चीन सागर में इन गश्ती जहाजों की तैनात करना युद्धक बलों की स्थिति में एक अहम बदलाव को दिखाता है.

ये भी पढ़ें :- राष्ट्रपति जेलेंस्की का बड़ा दावा, रूस में 92 ठिकानों पर यूक्रेनी सैनिकों का कब्जा

 

Latest News

‘सरकारी कर्मचारी परिवारों संग तत्काल अमेरिका लौटें’, US ने सऊदी अरब में अपने नागरिको को जारी की Advisory

New Delhi: अमेरिका ने सऊदी अरब में मौजूद अपने सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को वहां से...

More Articles Like This