ब्राजील में बड़ा विमान हादसा, यात्री प्लेन हुआ क्रैश; इतने लोग थे सवार

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Plane Crash in Brazil: ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. यहां पर यात्रियों से भरा एक विमान क्रैश हो गया है. इस हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार यह विमान हादसा ब्राजील के साओ पाउलो इलाके के विन्हेडो में हुआ है. स्थानीय अग्निशमन दल ने यात्री विमान गिरने और विमान के जलने की पुष्टी की है. जानकारी के अनुसार यह विमान VoePass एयरलाइन कंपनी का था. हादसे के बाद एयरलाइन कंपनी द्वारा एक बयान भी जारी किया गया है.

इस हादसे को लेकर जारी एक बयान में कहा गया कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया. इसमें 58 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. हालांकि बयान में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि ये हादसा किस कारण से हुआ है.

बताया जा रहा है कि विमान के क्रैश होने के कारण कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है और देश के लोगों से एक मिनट का मौन धारण कर के मृतकों को श्रद्धांजलि देने को कहा है.

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This