इंडोनेशिया में प्रधानमंत्री मोदी का ग्रैंड वेलकम, फाइटर जेट ने किया एस्कॉर्ट, राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़ की अगवानी 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi indonesia visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे. जहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान इंडोनेशियाई वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पीएम मोदी के एयरक्राफ्ट को एस्कॉर्ट किया. वहीं, इसके बाद पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने प्रोटोकॉल तोड़ उनका स्वागत किया.

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में 8 जुलाई तक रहेंगे. इस दौरान वो दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में साझेदारी को गहरा करने पर जोर देंगे. इसके अलावा, भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है.

भारत-इंडोनेशिया रक्षा संबंध होंगे मजबूत

दरअसल, भारत के रक्षा और सुरक्षा सहयोग में उच्च स्तरीय दौरा, नियमित द्विपक्षीय और बहुपक्षीय एक्सरसाइज और रक्षा उद्योग में गहरे सहयोग (ब्रह्मोस की बिक्री सहित) के जरिए तेजी आई है, साथ ही इसका दायरा भी बढ़ा है. समुद्री पड़ोसी होने के नाते, दोनों देशों ने 2018 में हिंद-प्रशांत में भारत-इंडोनेशिया समुद्री सहयोग के साझा दृष्टिकोण को अपनाया. आईएफसी-आईओआर में एक इंडोनेशियन लाइजन ऑफिसर की तैनाती से हमारी मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस को और बढ़ावा मिलेगा. भारत एनडीए और डीएसएससी में इंडोनेशियन कैडेट्स और ऑफिसर्स के लिए स्लॉट भी तय करेगा, जिससे रक्षा के क्षेत्र में कैपेसिटी बिल्डिंग बढ़ेगी.

व्यापार और निवेश पर भी बनेगी बात

पीएम मोदी के इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार और निवेश के जरिए विकास को बढ़ावा देना है. विकसित भारत 2047 और एमास (गोल्डन) इंडोनेशिया 2045 के डेवलपमेंट विजन के बीच मजबूत तालमेल है. बता दें कि इंडोनेशिया, आसियान क्षेत्र में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बनकर उभरा है, जिसका 2025-26 में द्विपक्षीय व्यापार 24.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर होगा. इंडोनेशिया में अलग-अलग क्षेत्रों में 130 से ज्यादा भारतीय कंपनियों ने निवेश किया है.

Latest News

भारत के लिए बेहद खास रहने वाला है यह साल, ISRO चीफ ने बताया जल्द ही लॉन्च होगा गगनयान

Gaganyaan: इसरो जल्द ही अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन लॉन्च करेगा. भारत का बहुप्रतीक्षित गगनयान मिशन अब अपने...

More Articles Like This

Exit mobile version