PM Modi Israel Visit: दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे PM मोदी, खुद नेतन्याहू ने एयरपोर्ट से किया रिसीव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बुधवार इजरायल पहुच गए हैं. पीएम मोदी के तेल अवीव पहुंचने पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें रिसीव करने के लिए अपनी पत्नी के साथ खुद एयरपोर्ट पर पहुंचे और इस मौके पर दोनों नेता गले भी मिले.

अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ वार्ता करेंगे और वहां की संसद ‘नेसेट’ को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी भारतीय प्रवासी समुदाय से भी बातचीत करने वाले हैं. मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि वह अपने ‘प्रिय मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू’ के निमंत्रण पर इजरायल जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह नेतन्याहू के साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इनोवेशन और कृषि सहित तमाम मुद्दों पर होने वाली बातचीत को लेकर आशान्वित हैं.

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे. पीएम मोदी ने इस बारे में कहा था, ‘मुझे इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त होगा. यह अवसर हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों के प्रति एक सम्मान होगा.’ पीएम मोदी ने कहा कि वह इजरायल में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से बातचीत करने को लेकर भी उत्साहित हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान वह इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें हैं.

Latest News

घर के बालकनी में कबूतरों ने किया कब्जा, तो भगाने के लिए अपनाएं ने आसान टिप्स

Balcony Pigeon Control Tips : अगर आप शहर में रहते हैं, तो ये नजारा आपके लिए नया नहीं होगा,...

More Articles Like This