PM Modi: ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले PM मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात?

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi visit to Kyrgyzstan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को किर्गिस्तान के दौरे पर हैं. किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई है.

फरवरी में मिडिल ईस्ट में शुरू हुए युद्ध के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहला ऐसा मौका है, जब आमने-सामने मुलाकात हुई. फिलहाल, यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों नेताओं ने बैठक के दौरान किन विषयों पर चर्चा की, लेकिन संभावना है कि इस दौरान होर्मुज में लगे ईरानी नाकेबंदी पर चर्चा हुई होगी.

भारत में ईरानी दूतावास ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “इस्लामिक गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियान ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन और शंघाई प्लस शिखर सम्मेलन में भाग लेने और संबोधित करने के लिए किर्गिस्तान की अपनी यात्रा के पहले चरण के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और बातचीत की.”

ईरान युद्ध नहीं चाहता- पेजेशकियान

मालूम हो कि किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाने से पहले ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने कहा था कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी आक्रामकता का जवाब शक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ देगा. उन्होंने क्षेत्र में अस्थिरता को सभी देशों के लिए हानिकारक बताया और आर्थिक एवं सुरक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया.

आर्मेनियाई PM से भी मिले मोदी

शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान से भी मुलाकात की. इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, अर्थव्यवस्था, फार्मा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति तथा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया. इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित प्रमुख क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की. पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत आर्मेनिया के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अधिक गहरा और विस्तृत बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Latest News

Asian Para Games: सुवर्णा ने डिस्कस थ्रो में गोल्ड और स्वाति ने आर्चरी में कड़ी टक्कर के बीच जीता सिल्वर मेडल

Nagoya: भारत की सुवर्णा राज ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ54 इवेंट में 15.66...

More Articles Like This

Exit mobile version