PM Modi in Singapore: सिंगापुर पहुंचते ही ढोल बजाने लगे पीएम मोदी, भारतीयों ने किया भव्य स्वागत; देखिए वीडियो…

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi in Singapore: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई के बाद सिंगापुर पहुंच गए हैं. सिंगापुर में पीएम मोदी का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान पीएम मोदी भी मस्ती के मूड में नजर आए और वह खुद ही ढोल बजाने लगे.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब सिंगापुर में सरकार बदल गई है और लॉरेन्स वॉन्ग ने प्रधानमंत्री पद की कमान संभाल ली है. उनकी यह यात्रा 2 दिन की होगी. सिंगापुर पहुंचते ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. स्वागत के दौरान पीएम मोदी खुद भी सिंगापुर में ढोल बजाते नजर आए. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चेहरे पर मुस्कान लिए पीएम को ढोल बजाते देखा जा सकता है.

भारतीय महिलाओं ने पीएम मोदी को बांधी राखी

पीएम मोदी के इस दौरे के लिए सिंगापुर में मौजूद भारतीय समुदाय में काफी उत्साह देखने को मिला, प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का स्वागत किया. इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की और लोगों को अपना ऑटोग्राफ भी दिया. भारतीय मूल की महिलाओं ने पीएम मोदी को राखी भी बांधी.

व्यापार और निवेश के लिहाज से अहम है सिंगापुर दौरा

ज्ञात हो कि सिंगापुर आसियान देशों में भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. इस दौरान पीएम मोदी बिजनेस लीडर्स और कई बड़ी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे. इस दौरान साउथ चाइना सी और म्यांमार जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. व्यापार और निवेश के लिहाज से प्रधानमंत्री का सिंगापुर का दौरा अहम है.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This