पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे पोलैंड, वरसा में हुआ प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Poland Visit: पीएम नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय पोलैंड के दौरे पर पहुंचे हैं. जहां पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ. पीएम मोदी बुधवार शाम वारसा में 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंच चुके हैं. यहां के बाद पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन के दौरे पर जाएंगे. बता दें कि करीब 45 सालों बाद किसी भारतीय पीएम की यह पहली पोलैंड यात्रा होने जा रही है.

पोलैंड की यात्रा के दौरान पीएम मोदी यहां राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इन नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. इसके बाद पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे. पौलैंड के वारसा में पहुंचने के साथ पीएम मोदी कुछ तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

काफी अहम है पीएम मोदी की यह यात्रा

भारतीय विदेश मंत्रालाय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने पीएम नरेंद्र मोदी की इस यात्रा को काफी खास बताया है. दरअसल, यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं. विदेश मंत्रालय की ओर से हाल के दिनों मे कहा गया था कि भारत और पोलैंड के बीच एक अनोखा संबंध 1940 के दशक के दौरान द्वितीय विश्व युद्ध के समय से है, जब पोलैंड की छह हजार से ज्यादा महिलाओं और बच्चों ने भारत की दो रियासतों- जामनगर और कोल्हापुर – में शरण ली थी.

Latest News

पहला सेट जीतने के बाद पलटा मुकाबला, जापान की यामागुची से हारकर क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु का सफर खत्म

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के महिला बैडमिंटन टीम इवेंट के क्वार्टर फाइनल में भारत को जापान के...

More Articles Like This

Exit mobile version