रूस के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, यात्रा से पहले ही क्रेमलिन में उत्साह; जानिए क्या है वजह?

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी 8 जुलाई से रूस और ऑस्ट्रिया के दौरे पर जा रहे हैं. इस यात्रा को लेकर रूस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी की यात्रा से पहले से क्रेमिलन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) बेहद उत्साहित नजर आ रहा है. इसी के साथ अपने मित्र से मिलने के लिए रूस के राष्ट्रपति भी काफी बेताब नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी 8 और 9 जुलाई को रूस की यात्रा पर रहेंगे, जहां पर वह 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम मॉस्को में होने जा रहा है.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी की मॉस्को की ‘‘बेहद अहम यात्रा’’ को लेकर क्रेमलिन सबसे ज्यादा उत्सुक है और वह इस यात्रा को रूस -भारत के संबंधों के लिए अति महत्वपूर्ण मानता है.

‘क्रेमलिन’ में दिख रहा भारी उत्साह

जानकारी दें कि रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव शनिवार को एक प्रेस ब्रीफिंग दी. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की यात्रा को लेकर काफी खुशी व्यक्त की. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. इस कार्यक्रम के लिए वह 08 और 09 जुलाई को रूसी शहर मॉस्को में रहेंगे.

भारत के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में गुरुवार को जानकारी दी थी. इस दौरान विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देशों के नेता बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण समीक्षा करेंगे तथा आपसी हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.

इस यात्रा पर दुनिया की नजर

पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरी दुनिया को पता है कि द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा दोनों नेता कई अन्य अहम मुद्दों पर भी बात करेंगे.

यह भी पढ़ें: पहली बार ऑस्ट्रिया के 2 दिवसीय दौरे पर होंगे पीएम मोदी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Latest News

‘मसाज पार्लर कैसा चल रहा है?’ लव गिल को टच करने पर स्काउट की GF काश्वी का फूटा गुस्सा, मंच पर लगाई क्लास!

Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के आने वाले वीकेंड का वार में रिश्तों को लेकर जबरदस्त...

More Articles Like This

Exit mobile version