पीएम मोदी और पुतिन के बीच डिनर के दौरान वार्ता, ये काम करने के लिए राजी हुआ रूस

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Narendra Modi Russia Visit: पीएम मोदी 5 साल बाद रूस के 2 दिवसीय दौरे पर हैं. सोमवार शाम को वह रूसी शहर मॉास्को पहुंचे. कल रुस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया. आज पीएम मोदी 22वें भारत रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इससे पहले कल राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के लिए अपने आवास पर प्राइवेट डिनर रखा. इस डिनर के दौरान दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातीचीत भी हुई. इस बातचीत के दौरान अहम फैसला लिया गया.

जानकारी के अनुसार रूस की सेना में शामिल भारतीयों की भर्ती के मामले में इस डिनर के दौरान चर्चा की गई. दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के बाद पुतिन ने सभी भारतीयों को सेना से रिलीज करने पर सहमति दे दी है.

सैकड़ों भारतीयों को छोड़ेगा रूस

जानकारी दें कि रूस की सेना में शामिल भारतीय युवाओं की जानकारी और डेटा को लेकर दोनों देश मिलकर काम करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 200 से अधिक लोग एजेंटों के झांसे में आने के बाद रूस-यूक्रेन वॉर जोन में फंसे हैं. बताया जा रहा है कि नौकरी की लालच देकर एजेंटों से मिलकर इन लोगों को युद्धक्षेत्र में भेज दिया गया. इस युद्ध में दो भारतीयों के मौत की भी खबर है.

पीएम मोदी का भव्य स्वागत

आपको बता दें कि पीएम मोदी सोमवार शाम को मॉस्को के वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. जहां पर उनका रेड कार्पेट स्वागत किया गया. रूसी सेना ने पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया. इसके बाद पीएम कार्लटन होटल पहुंचे, जहां पर उन्होंने भारतीयों के अभिवादन को स्वीकार किया. इस दौरान रूस में रह रहे भारतीयों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया.

यह भी पढ़ें: India Russia Relationship: पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का रिश्ता 23 वर्ष पुराना, जानिए दोनों नेताओं के बीच दोस्ती की कैसे हुई थी शुरुआत

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This