जमकर ट्रोल हुए PAK PM शहबाज शरीफ! हांगकांग सिक्सेस में देश की जीत पर कर डाली बचकानी हरकत

Must Read

New Delhi: हांगकांग सिक्सेस में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से हार मिली. इस जीत के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ इतने खुश हुए कि अपने एक्स हैंडल पर पूरी टीम को बधाई दे डाली. इस बधाई के कारण अब पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तानी टीम के लिए अपने एक्स हैंडल पर लिखा, हांगकांग सिक्सेस में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की 4 विकेट से जीत पर टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई.

खिलाड़ियों की तैयारी और समर्थन के लिए सराहना

यह क्रिकेट का अच्छा मैच था. मैं पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम के खिलाड़ियों की तैयारी और समर्थन के लिए सराहना करता हूं. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस पोस्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उन्हें ट्रोल कर दिया. आकाश चोपड़ा ने शहबाज शरीफ को टैग करते हुए लिखा, हमने भारत को हरा दिया बोलने की इतनी जल्दी है कि फैक्ट चेक भी नहीं किया. यूएई से हारे थे ओपनिंग मैच में और वैसे, आप पाकिस्तान के खेलने के स्तर का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उस देश के प्रधानमंत्री हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस के बारे में ट्वीट कर रहे हैं. मतलब, सच में!!!

शशांक ने अपनी पारी में 5 छक्के उड़ाए

वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शशांक सिंह के 11 गेंद में 40 रनों की मदद से 6 ओवर में 88 रन का स्कोर खड़ा किया था. शशांक ने अपनी पारी में 5 छक्के उड़ाए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान ने अब्बास आफरीदी के 8 गेंदों पर 35 रन और ख्वाजा नफे के 12 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी की मदद से 4 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. इस मैच में अब्बास ने क्रुणाल पांड्या के एक ओवर में लगातार पांच छक्के भी जड़े थे. इस तरह पाकिस्तान ने सिर्फ 3.5 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर मैच को जीता.

इसे भी पढ़ें. एकतानगर को PM मोदी ने दी ₹400 करोड़ से ज्यादा की सौगात, IRCTC होटल सहित कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

Latest News

शिमला में हादसा: खाईं में गिरी बेकाबू कार, मां-बेटे सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Accident In Shimla: हिमाचल प्रदेश से दुखद खबर सामने आई है. यहां शनिवार को शिमला जिले में भीषण सड़क...

More Articles Like This