Pope Francis के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई देशों के दिग्गज नेता और गणमान्य होंगे शामिल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pope Francis: रोमन कैथोलिक चर्च के सबसे लोकप्रिय धर्मगुरुओं में से एक पोप फ्रांसिस का सोमवार को 88 साल के उम्र में निधन हो गया, ऐसे में 26 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. फिलहाल, पोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स बेसिलिका में रखा गया है, जहां राजकीय सम्मान के साथ वो विश्राम कर रहे है.

बता दें कि पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार (26 अप्रैल) को सेंट पीटर्स बेसिलिका में किया जाना है. पोप के अंतिम संस्कार में उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, यूरोपीय संघ, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, रूस, इज़रायल समेत कई देशों के दिग्‍गज नेता उपस्थित होंगे.

वेटिकन सिटी के लिए रवाना हुई राष्‍ट्रपति मुर्मू

बता दें कि भारत की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वेटिकन सिटी रवाना हो चुकी है. राष्ट्रपति मुर्मू के साथ केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू, अल्पसंख्यक मामलों एवं मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डी सूजा भी हैं.

इसे भी पढें:- दुश्मनों की अब खैर नहीं… श्रीनगर पहुंचे आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, दिया ‘गीता का ज्ञान’

Latest News

Gold Silver Price Today: हाहाकार! धनतेरस से पहले भरभराकर गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस का त्योहार आने वाला है. ऐसे में अगर आप सोने चांदी की खरीदारी करने...

More Articles Like This

Exit mobile version