पोप लियो ने की अमेरिकी परंपरा की प्रशंसा, डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर साधा निशाना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pope Leo: पोप लियो XIV ने अमेरिकी परंपरा की प्रशंसा करते हुए वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर निशाना साधा है. उन्होने अपने गृह देश अमेरिका को संबोधित पहले प्रमुख संदेश में अप्रवासियों का स्वागत करने की अमेरिकी परंपरा की सराहना की. साथ ही नागरिकों से संयुक्त राज्य अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा में निहित आदर्शों पर कायम रहने का आह्वान किया.

पोप के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जाकी उनके बयान के मुताबिक, फिलाडेल्फिया स्थित नेशनल कॉन्स्टिट्यूशन सेंटर ने उन्हें लिबर्टी मेडल से सम्मानित किया. इस दौरान वेटिकन से वर्चुअली समारोह में शामिल पोप ने कहा कि दुनिया भर में “अमेरिका” स्वतंत्रता का पर्याय इसलिए बना क्योंकि उसने प्रवासियों का स्वागत किया.

उन्होंने कहा कि अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ देश के संस्थापक सिद्धांतों एकता, न्याय और शांति पर पुनर्विचार करने का अवसर है. “यह ऐतिहासिक वर्षगांठ हमें राष्ट्र के स्थापना सिद्धांतों पर फिर से विचार करने का अवसर देती है, जिससे अमेरिका उस सपने के प्रति सदैव सच्चा बना रहे जिसने उसे ‘स्वतंत्र लोगों की भूमि’ और ‘साहसी लोगों का घर’ का गौरव दिलाया.”

पोप लियो ने दक्षिणी इटली के द्वीप लाम्पेदूसा का भी किया दौरा

अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर पोप लियो ने दक्षिणी इटली के द्वीप लाम्पेदूसा का भी दौरा किया, जो उत्तरी अफ्रीका से समुद्री मार्ग से यूरोप पहुंचने वाले प्रवासियों का प्रमुख प्रवेश द्वार माना जाता है. उन्होंने हाल ही में वहां पहुंचे प्रवासियों, इतालवी तटरक्षक बल के अधिकारियों और राहत संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पोप उनके साथ खड़ा है तथा उनका समर्थन और उत्साहवर्धन करता रहेगा.

पोप लियो ने यूरोपीय नेताओं से अपील की कि वे प्रवासन के मुद्दे का दीर्घकालिक और व्यापक समाधान खोजें, जिसमें प्रवासियों का स्वागत, सुरक्षा, सहायता और समाज में समावेशन शामिल हो. साथ ही उन्होंने प्रवासियों के मूल देशों की परिस्थितियों में सुधार लाने की भी आवश्यकता बताई, जिससे लोगों को मजबूर होकर अपना देश न छोड़ना पड़े.

पोप लियो ने अभी तक व्हाइट हाउस आने का ट्रंप का निमंत्रण

बता दें कि पोप लियो ने अभी तक व्हाइट हाउस आने के ट्रंप के निमंत्रण को स्वीकार नहीं किया है. यह निमंत्रण पिछले वर्ष मई में उनके पोप पद ग्रहण समारोह के अगले दिन वेटिकन में हुई मुलाकात के दौरान जेडी वेंस ने दिया था. वर्ष 2026 की विदेश यात्राओं की सूची में अमेरिका शामिल नहीं है, हालांकि ट्रंप प्रशासन के कुछ अधिकारियों को उम्मीद थी कि पोप 4 जुलाई के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हो सकते हैं.

 

Latest News

ओमान में हादसाः भारतीयों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, नौ घायल

Accident in Oman: खाड़ी देश ओमान से सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां सुल्तान सईद बिन तैमूर...

More Articles Like This

Exit mobile version