BLA ने सात PAK सैन्य कर्मियों को फांसी पर लटकाया, अल्टीमेटम के बावजूद गंभीर नहीं दिखे पाक के अधिकारी

Islamabad: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ऑपरेशन हेरोफ़ के दौरान बंदी बनाए गए सात पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों को फांसी दे दी है. BLA के मुताबिक उसने अपनी सीनियर कमांड कौंसिल से मंज़ूरी मिलने के बाद सभी को सूली पर लटका दिया है. BLA ने कहा कि सभी सात बंदियों के खिलाफ सजा मंगलवार को तथाकथित बलूच नेशनल कोर्ट के आखिरी फैसले के अनुसार दी गई.

सात दिन का जारी किया था अल्टीमेटम

सीमापार सूत्रों के अनुसार सात लोग पाकिस्तानी सशस्त्र बलों की रेगुलर यूनिट्स के थे और उन्हें ब्लोच नेशनल कोर्ट ने जबरन गायब करने, नागरिकों के साथ बुरे बर्ताव और दूसरे युद्ध अपराधों में कथित तौर पर शामिल होने के लिए दोषी ठहराया था. BLA ने कहा कि 14 फरवरी को उसने कैदियों की अदला-बदली की मांग करते हुए सात दिन का अल्टीमेटम जारी किया था, जिसे बाद में मानवीय आधार पर चौदह दिन तक बढ़ा दिया गया.

बातचीत को लेकर गंभीर नहीं थे अधिकारी

बयान में आगे कहा गया कि बढ़ाए गए समय के दौरान BLA ने पाया कि पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी उसके कर्मियों की रिहाई के लिए बातचीत करने को लेकर गंभीर नहीं थे. BLA ने दावा किया कि संभावित लेन-देन के बारे में शुरुआती बातचीत एक चालाक चाल थी. गुप्र के मुताबिक, उसकी सीनियर कमांड कौंसिल इस नतीजे पर पहुंची कि मानवीय मदद का गलत इस्तेमाल दुश्मनी बढ़ाने और बलूच लड़ाकों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा था.

सिर्फ ताकत और कार्रवाई की भाषा समझता है पाकिस्तान

उसने आगे आरोप लगाया कि पाकिस्तान का लगातार रवैया दिखाता है कि वह सिर्फ ताकत और कार्रवाई की भाषा समझता है. BLA ने पाकिस्तान के मिलिट्री हाई कमांड को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया. आरोप लगाया कि वह अपने लोगों की जान से ऊपर ईगो, मिलिट्री गलत कामों और चालाकी के कल्चर को रखता है.

इसे भी पढ़ें. अब बिहार में बनेगी नई सरकार, नीतीश कुमार ने खुद किया ऐलान, कहा- मैं जाना चाहता हूं राज्यसभा

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version