Russia: रूस की जेल में सुरक्षाबलों को ISIS आतंकियों ने बनाया बंधक, खूनी संघर्ष में आठ की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia: जर्मनी में हुए हिंसा में चार लोगों के मौत के बाद रूस में भी बड़़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. दरअसल, यहां वोल्गोग्राड इलाके में स्थित उच्च सुरक्षा वाली जेल आईके-19 सुरोविकिनो पैनल कालोनी में आईएसआईएस आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई.

जानकारी के मुताबिक, ISIS आतंकियों ने जेल कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों पर चाकूओं से धावा बोल दिया, इस घटना में कई कैदी और जेल कर्मचारी घायल भी हुए. हालांकि जवाबी कार्यवाई करते हुए रूसी सुरक्षाबलों ने चारों आतंकियों को मार गिराया.

आतंकवादियों ने चाकू से किया हमला

ISIS आतंकियों ने कर्मचारियों पर हमला उस वक्‍त किया जब वो जेल में अनुशासन संबंधी मुद्दों को लेकर कर रहे थें. बैठक के दौरान ही कैदियों के एक समूह ने जेल कर्मचारियों पर चाकूओं से हमला कर दिया. इस वारदात को अंजाम देने की प्रयासों में शामिल आतंकवादियों की पहचान रामजीदीन तोशेव (28 वर्षीय) रुस्तमचोन नवरूजी (23 वर्षीय) नाजिरचोन तोशोव (28 वर्षीय) और तैमूर खुशिनोव (29 वर्षीय) के रूप में हुई है.

सुरक्षाकर्मियों को बनाया था बंधक

बताया जा रहा है कि ये चारों ISIS आतंकी उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान मूल के थे. इन् सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर उन्‍हें बंधक बना लिया था. हालांकि बाद में सभी आतंकवादियों को निशाना बनाकर सुरक्षाबलों ने उन्‍हें ढेर कर दिया है.

इसे भी पढें:-सऊदी अरब में एक भारतीय शख्स की मौत, चार दिन तक रेगिस्तान के काटते रहा चक्कर

Latest News

55 कारीगर, 5840 घंटे की मेहनत….दुबई में बना दुनिया का सबसे बड़ा झुमका

Largest Gold Jhumkas: दुबई की एक ज्वेलरी कंपनी ने सोने का एक अनोखा झुमका बनाया है, जो दुनिया में...

More Articles Like This

Exit mobile version