Russia-Japan: जपानी जेट ने पहली बार किया फ्लेयर्स का इस्तेमाल, हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने पर पुतिन को दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Japan Tention: जापान में एक बार फिर से रूसी फाइटर जेट ने घुसपैठ करने की कोशिश की है. ऐसे में जापान ने आरोप लगाया है कि सोमवार को रूस ने तीन बार उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है. रूसी जेट ने होक्काइडो के मुख्य द्वीप पर घुसपैठ करने का प्रयास किया है, ऐसे में जापानी जेट ने उन्‍हें सावधान किया है. साथ ही पहली बार फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी IL-38 सैन्य गश्ती विमान ने सोमवार को होक्काइडो के पास तीन बार जापानी हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया. इस दौरान जापान ने रेडियो संदेशों के माध्यम से रूसी विमानों को सावधान किया. वहीं, तीसरी बार जापानी हवाई क्षेत्र में रूसी विमान के आने पर जापानी एयरक्राफ्ट ने फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया, जो हवाई घुसपैठिए के खिलाफ पहला प्रयोग था.

सैन्य अभ्यास के बीच जापान में घुसपैठ  

जापान सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने कहा कि इस घुसपैठ के खिलाफ जापान ने राजनयिक तरीका भी अपनाया है. वहीं, अभी तक रूस की ओर से इस घुसपैठ को लेकर कोई टिप्‍पणी नहीं की गई है. रूसी विमान ने जापान में घुसपैठ की कोशिश उस वक्‍त की जब रूस और चीन के युद्धपोत जापान के उत्तरी तट के पास सैन्य अभ्यास कर रहे हैं.

रूस-जापान के बीच लंबे समय से विवाद

आपको बता दें कि होक्काइडो के पास द्वीपों को लेकर रूस और जापान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. दरअसल, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इन द्वीपों को रूस ने चीन से जब्त कर लिया था. ऐसे में कभी-कभार रूसी विमान जापानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं.

यह भी पढ़ेंः-

PM Modi Statue: भारतीय प्रवासी ने हीरों से पीएम मोदी की बनाई अनोखी प्रतिमा, करीब डेढ़ साल का लगा समय

अमित शाह के ‘घुसपैठियों’ वाली टिप्पणी पर बांग्लादेश ने जताई आपत्ति, भारतीय उच्चायोग को सौंपा विरोध पत्र

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This