‘एनर्जी सीज़फ़ायर’ पर सहमत हुए रूस-यूक्रेन, ट्रंप का बड़ा दावा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine ceasefire:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं. ट्रंप ने अपने ‘ट्रुथ सोशल’ नेटवर्क पर लिखा कि “अभी से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में ‘एनर्जी सीज़फ़ायर’ (ऊर्जा क्षेत्र में युद्ध-विराम) लागू हो गया है और दोनों पक्ष इसपर सहमत हैं कि वो इसे तोड़ें नहीं!” हालांकि ट्रंप ने इसके बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें यूक्रेन का नया  राष्ट्रपति चुनने की बात कही गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर रूस 60 दिनों के लिए युद्धविराम के लिए सहमत हो जाए तो उनका देश चुनाव करा सकता है. दरअसल, दोनों नेताओं के बीच तनाव उस वक्त एक बार फिर तब बढ़ गया जब ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की कीमतें कम करने में मदद के लिए बड़ी मात्रा में रूसी डीजल पर लगे प्रतिबंधों में ढील देंगे.

जेलेंस्की पर भड़के थे ट्रंप 

वहीं, इससे पहले शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन के हमलों को लेकर ज़ेलेंस्की की आलोचना की. इस दौरान उन्होंने तर्क दिया कि इन हमलों के कारण डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, साथ ही यूक्रेन की जनता को सलाह दी कि ज़ेलेंस्की की जगह किसी ऐसे नेता को लाया जाए जो युद्ध को खत्म कर सके. ऐसे में ज़ेलेंस्की ने एक इंटरव्यू में कहा कि “सबसे पहले, राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा सम्मान करते हुए, मैं यह कहना चाहता हूं कि किसी नेता को चुनना हमारे समाज और हमारे लोगों का काम है.”

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने रखी शर्त

ज़ेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने ट्रंप की टीम से कहा था कि अगर वे सच में चाहते हैं कि यूक्रेन चुनाव कराए- जो 2022 में रूस के हमले के बाद से पहला चुनाव होगा- तो “कृपया पुतिन से कहें कि वे हमें दो महीने, यानी 60 दिनों का पूर्ण युद्धविराम दें, और हम चुनाव करवा लेंगे.” इसके साथ ही आज ज़ेलेंस्की ने एक्स पर कहा कि “यदि रूस हमारे एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले बंद कर देता है, तो यूक्रेन भी रूसी ऑयल रिफाइनरियों पर हमले रोकने के लिए तैयार होगा. तनाव कम करने के किसी भी कदम के लिए दोनों तरफ से पहल होनी चाहिए और उसके लिए ठोस गारंटी भी होनी चाहिए.”

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This