Russia Ukraine War: रूस के खिलाफ चल रही जंग में आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए यूक्रेन पोर्नोग्राफी को कानूनी बनाने पर विचार कर रहा है, जिसकी जानकारी द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में दी गई है. यूक्रेन के सांसद यारोस्लाव झेलेजन्याक के सपोर्ट वाले एक बिल में कहा गया है कि देश के एडल्ट एंटरटेनमेंट कारोबार को कानूनी अर्थव्यवस्था का हिस्सा बनाने से सरकार को टैक्स के रूप में 2.5 करोड़ डॉलर (237 करोड़) तक मिल सकते हैं.
यूक्रेन की संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष झेलेजन्याक के अनुमान के मुताबिक इस पैसे से जंग में इस्तेमाल के लिए 30 हजार तक ड्रोन खरीदे जा सकते हैं. लेकिन फिलहाल यूक्रेन में पोर्नोग्राफी बनाना, उस कंटेंट को अपने पास रखना या उसे दूसरों तक पहुंचाना गैरकानूनी है. इसके लिए 7 साल तक की जेल हो सकती है. इसके बावजूद एडल्ट कंटेंट का कारोबार लगातार बढ़ता रहा है. यह कारोबार कथित तौर पर करप्शन में लिप्त अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मदद से चलता रहा है.
यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट से कमाकर टैक्स देना भी अपराध
बता दें कि हाल ही में यूक्रेन के अधिकारियों ने एडल्ट कंटेंट बनाने वालों से टैक्स लेना शुरू किया है. लेकिन जो लोग अपनी कमाई की जानकारी सरकार को देते हैं, वे खुद ऐसी गतिविधियों की ओर अधिकारियों का ध्यान खींच सकते हैं, जो यूक्रेन के पोर्नोग्राफी कानून के तहत अभी भी अपराध हैं. यूक्रेन की संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष झेलेजन्याक ने कहा कि “अभी इन महिलाओं के सामने दो रास्ते हैं. या तो वे टैक्स नहीं दें और इसके लिए आपराधिक केस का सामना करें, या टैक्स दें और पोर्नोग्राफी कानून तोड़ने के आरोप में केस झेलें. यह एक दुखद और अजीब स्थिति है.”
अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप

