‘यूक्रेन पूरी ताकत के साथ…’, अमेरिकी शांति योजना के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान

Must Read

Russia-Ukraine War : व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि अमेरिका ने जो शांति मसौदा कीव को भेजा है, वह उनकी अंतिम पेशकश नहीं है. उन्‍होंने ये भी कहा कि अगर यूक्रेन चाहता है तो वह पूरी ताकत के साथ लड़ाई जारी रख सकता है. ऐसे में ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिका इस संघर्ष को किसी भी स्थिति में खत्म करवाएगा और यूक्रेन से 27 नवंबर तक जवाब देने की अपेक्षा की गई है.

बता दें कि अमेरिकी राजनीति में यह हलचल तब हुई, जब रिपब्लिकन सीनेटर माइक राउंड्स ने बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सीनेटरों को यह जानकारी दी कि अमेरिका की तरफ से तैयार की गई 28-बिंदुओं वाली शांति योजना वास्तव में रूस से मिले कंटेंट पर आधारित है. फिलहाल अमेरिकी विभाग ने इस मामले पर अभी तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की. इसके साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और यूक्रेन के प्रतिनिधि जिनेवा में इस मसौदे की समीक्षा और संशोधन पर चर्चा करने वाले हैं.

कठिन दौर से गुजर रहा कीव- जेलेंस्की

ऐसे में अमेरिकी प्रस्ताव पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने चिंता की और कहा कि इस समय कीव सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि अमेरिका से आने वाला ये मसौदा रूस के हितों के करीब दिखाई दे रहा है और यूक्रेन पर इसे मानने का दबाव भी बढ़ रहा है. ऐसे में ज़ेलेंस्की का कहना है कि उन्हें तय करना होगा कि देश अपनी गरिमा को बचाए या फिर एक बड़े सहयोगी को खोने का जोखिम उठाए. इस दौरान उन्होंने अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखने की बात कही और साथ ही अपने चीफ ऑफ स्टाफ एंड्री यरमक को वार्ता की पूरी जिम्मेदारी सौंपी है.

यूरोपीय देशों ने अमेरिकी योजना पर दर्ज की चिंता

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार G20 में शामिल यूरोपीय देशों ने अमेरिका की योजना पर अपनी चिंता दर्ज की और अपने बयान में कहा कि यह मसौदा आपसी बातचीत के लिए आधार तो बन सकता है, लेकिन इसमें कुछ बिन्‍दु ऐसे हैं जिन्‍हें बदलने की जरूरत है. उन्‍होंने दोहराते हुए कहा कि किसी भी देश की सीमाएं बलपूर्वक नहीं बदली जानी चाहिए. ऐसे में उनका कहना है कि अगर यूक्रेन अपनी वर्तमान स्थिति को छोड़ देता है तो वह भविष्य के लिए असुरक्षित हो जाएगा.

पोलैंड में विमानों की तैनाती का प्रस्ताव

इतना ही नही बल्कि यूक्रेन की सेना की संख्या सीमित करने और उसके पड़ोसी पोलैंड में यूरोपीय लड़ाकू विमानों की तैनाती का प्रस्ताव भी सामने आया है. साथ ही रूस को धीरे-धीरे आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देने और संभवतः भविष्य में G7 में वापसी का रास्ता खोलने की बात भी इस मसौदे में शामिल है.

मसौदे पर राष्ट्रपति पुतिन ने दी प्रतिक्रिया

जानकारी के मुताबिक, इस मसौदे को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अमेरिका की ओर से भेजी गई योजना बातचीत का आधार बन सकती है, उन्‍होंने ये भी कहा कि मॉस्को युद्ध जारी रखने के लिए भी पूरी तरह तैयार है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बीते महीनों में रूस ने दक्षिण–पूर्वी मोर्चे पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ और मजबूत की है.

इसे भी पढ़ें :- भारत का यह ‘गौरव विमान’ पाकिस्तान को एक झटके में करेगा साफ, जानें कितना पावरफुल

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This