दो सालों के युद्ध में यूक्रेन ने पहली बार किया ऐसा काम, राष्ट्रपति पुतिन भी हो गए हैरान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia- Ukraine War: साल 2022 से शुरु हुई यूक्रेन और रूस के बीच जंग अभी भी जारी है. इन दो सालों में यूक्रेन ने पहली बार रूस की सीमा पार करके उसके इलाके पर हमला किया है. रूस के सैनिकों को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था. रूस ने यूक्रेनी सैनिकों पर उसके कुर्स्क इलाके में सीमा पार करने का आरोप लगाया है. अगर रूस के सैनिकों का यह आरोप सही साबित होता है तो यह यूक्रेन की ओर से अपनी तरह का पहला हमला होगा और इससे मास्को पर दबाव पड़ेगा.

ऐसा इसलिए क्योंकि यह इलाका दो साल से जारी जंग से काफी हद तक अप्रभावित है. रुसी रक्षा मंत्रालाय का कहना है कि यूक्रेनी सेना ने मंगलवार को कुर्स्क इलाके की सीमाओं पर रूसी सुरक्षा लाइन को तोड़ने की कोशिश करते हुए बड़े पैमाने पर हमला किया था.

पुतिन भी हुए परेशान

बता दें कि यूक्रेन के इस हमले ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को भी हैरान कर दिया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस कथित हमले को बड़े पैमाने पर उकसावे वाला बताया है. रूस के राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि कीव ने नागरिक इमारतों, रिहायशी इलाकों और एम्बुलेंसों पर मिसाइलों सहित विभिन्न तरह के हथियारों से अंधाधुंध गोलाबारी की. हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस के इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में क्यों नहीं थम रही हिंसा? मस्जिदों को निशाना बना रहे प्रदर्शनकारी; जानिए अबतक का अपडेट

हमले में कितने हुए घायल

रुस द्वारा लगाए जा रहे इस हमले में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यूक्रेनी सैनिकों ने किसी बस्ती पर कब्जा किया या किसी रणनीतिक लक्ष्य को नुकसान पहुंचाया. वहीं, यह बात भी स्पष्ट नहीं है कि यूक्रेनी सैनिक इस इलाके में रूके हैं या नहीं. रूसी अफसरों और सैन्य ब्लॉगर्स ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने सीमा से लगभग 6 मील (10 किलोमीटर) दूर स्थित 5,000 की आबादी वाले शहर सुदजा कस्बे के पास रूस में घुसने के लिए जमीन और हवा से हमला किया. रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी हमले के कारण छह बच्चों सहित 31 लोग घायल हो गए.

शहर की मेयर विटाली स्लैशचेव ने बताया कि कई लोग शहर छोड़ने के बारे में विचार कर रहे हैं. हालांकि, इसके बारे में कोई ठोस जानकारी अभी समाने नहीं आ सकी है. उन्होंने बताया कि शहर यूक्रेनी सेना के कब्जे में नहीं था. एक रूसी टेलीग्राम चैनल डाया मेयोरा के मुताबिक रूसी सेना आगे बढ़ने वाले दुश्मन सैनिकों का गंभीर प्रतिरोध कर रही थी.

द प्रिंटलाइंस-

Latest News

1 नवंबर से महंगाई का महाबम! दूध-दही, गैस और CNG के दाम बढ़े, बैंक से FASTag तक बदल गए कई बड़े नियम

New Rules From November 1: नवंबर महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आई है....

More Articles Like This

Exit mobile version