रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन कर रहा भारतीय तोप के गोले का इस्तेमाल, रूस के आपत्ति‍ पर भारत ने कही ये बात

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine War: पिछले एक साल से रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है. वहीं, अब इस युद्ध में भारतीय हथियारों के शामिल होने की बात सामने आई है. कहा जा रहा है कि रूस के खिलाफ यूक्रेन भारत में बने तोप के गोले का इस्‍तेमाल कर रहा है. भारतीय हथियार निर्माताओं ने इन गोलों को यूरोपीय देशों को बेचा था, जिसे बाद में यूक्रेन भेज दिया गया.

इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन की सुरक्षा के लिए इन गोलों का ट्रांसफर बीते एक साले से किया जा रहा है. हालांकि भारतीय नियमों के मुताबिक, भारतीय गोलों का इस्‍तेमाल केवल वहीं देश कर सकता है, जिसने उसे खरीदा हो. वहीं, दूसरे देशों में इस गोलों को ट्रांसफर करने पर भारत भविष्य में बिक्री को रोक भी सकता है.

भारत ने यूक्रेन को नहीं बेचे कोई गोले

वहीं, कई भारतीय अधिकारियों का कहना है कि रूस ने इस दो से तीन बार इस मामलें को लेकर सवाल खड़ा कर चुका है. जिसमें रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और भारत के विदेश मंत्र एस जयशंकर के बीच जुलाई महीने में हुई बैठक भी शामिल है. हालांकि इस मामले से जुडे सवालों का भारत और रूस के विदेश मंत्रालयों ने कोई जवाब नहीं दिया है. जबकि भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल जनवरी के महीने में कहा था कि भारत ने यूक्रेन के तोपखानों के लिए गोले नहीं बेचे हैं.

यूक्रेन में कैसे पहुंचे भारतीय गोले

फिलहाल, यूक्रेन यु्द्ध में भारतीय हथियार का इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में हुआ है. ऐसे में अधिकारियों का अनुमान है कि यूक्रेन ने जितने भी गोला-बारूद निर्यात किया है, यह उसका एक फीसदी से भी कम है. वहीं रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि नहीं की गई है कि यूरोपिय देशों ने यूक्रेन को इन गोलों को दान में दिया है या बिक्री की है. बता दें कि यूक्रेन को भारतीय युद्धक सामग्री की सप्लाई करने वाले देशों में इटली और चेक गणराज्य शामिल हैं, जो यूरोपीय संघ के अलावा भी यूक्रेन को हथियार सप्लाई कर रहे हैं.

इसे भी पढें:-Canada: विदेशी छात्रों के सपनों पर खंजर चला रही कनाडाई सरकार, वीजा परमिट में की बड़ी कटौती

Latest News

पश्चिम एशिया के हालात पहले जैसे नहीं रहेंगे, इसके लिए इजरायल जिम्मेदार- ईरानी विदेश मंत्री अराघची

Tehran: ईरानी विदेश मंत्री अराघची का मानना है कि पश्चिम एशिया के हालात पहले जैसे नहीं रहेंगे. उनके मुताबिक...

More Articles Like This

Exit mobile version