रूस-यूक्रेन जंग के बीच पोलैंड की एंट्री? यूक्रेन सीमा के पास तैनात किए फाइटर जेट

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग दिन-ब-दिन भीषण होते जा रहा है. हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर कई मिलाइले दागी है. इस हमले में कई आम लोगों की मौत हो गई है. इन हमलों के बाद पोलैंड ने अपनी सीमा पर वायुसेना की गश्‍ती बड़ा दी है और बॉर्डर पर विमान तैनात कर दिए हैं.

यू्क्रेन सीमा के पास वायुसेना तैनात

पोलैंड ने कहा है कि देश के हवाई क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए सभी कदम उठाए गए हैं, क्योंकि शनिवार को रूस  ने यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला किया था. पोलैंड की वायु सेना ने पश्चिमी यूक्रेन को टारगेट करने वाली रूसी मिसाइलों से देश के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के लिए फाइटर जेट तैनात किया है. यूक्रेन की सीमा से सटे दक्षिण-पूर्वी पोलैंड में वायुसेना की गश्त हो रही है.

रूसी हमले के बाद उठाया कदम  

वैसे तो रूस के हमले में पोलैंड को कोई क्षति नहीं हुई, लेकिन उत्तरी यूक्रेनी शहर खार्किव में एक बड़े डाई स्टोर पर रूसी हमले में 12 लोगों की जान चली गई. वहीं करीब 43 लोग घायल हो गए. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इस हवाई हमले को रूसी पागलपन करार दिया.

हाल ही में पोलैंड ने 520 मिलियन डॉलर के नए सैन्य सौदों का ऐलान किया है, ताकि वह अपनी सुरक्षा के लिए पर्याप्‍त बंदोबस्त कर पाए. पोलैंड वर्तमान में अपने जीडीपी का चार प्रतिशत रक्षा पर खर्च करता है. यह किसी भी नाटो सदस्‍य का सबसे अधिक अनुपात है और अगले साल यह संख्या 4.7 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है.

बैलिस्टिक मिलाइल हमले में माऐ गए थे यूक्रेनी नागरिक

बता दें कि इस साल का यूक्रेन पर रूस का सबसे घातक हमला था, जो मंगलवार को हुआ. पोल्टावा के केंद्रीय शहर में एक सैन्य संस्थान पर हमला हुआ. रूस के बैलिस्टिक मिसाइलों के इस हमले में 50 से अधिक नागरिक मारे गए और सैकड़ों जख्‍मी हो गए. रूस ने अभी तक पोल्टावा पर हमले या बुधवार को लविवि और कीव पर किए गए हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. रूस लंबे समय से जोर देता रहा है कि उसके हमले केवल सैन्य, एनर्जी और ट्रासपोर्ट बुनियादी ढांचे को टारगेट करते हैं, न कि लोगों पर.

ये भी पढ़ें :- पूर्व पीएम शेख हसीना की बढ़ीं मुश्किलें, दर्ज हुए 2 और नए मामले

Latest News

LPG Rate Today: महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, 42 रुपये तक बढ़े दाम, जानिए आपके शहर का नया रेट

1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जानिए आपके शहर में LPG का नया रेट.

More Articles Like This

Exit mobile version