Russia Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध रोकने के लिए रूस तैयार, पुतिन ने जेलेंस्की के सामने रखी ये शर्त

Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shubham Tiwari
Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War News: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने को तैयार हो गए हैं. युद्ध रोकने के लिए पुतिन ने यूक्रेन के सामने कुछ शर्ते भी रखी हैं.

दरअसल, रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए राजी हो गए हैं. सूत्रों के हवाले से ये दावा किया गया है कि राष्ट्रपति पुतिन बातचीत के जरिए यूक्रेन में रूस रोकने को तैयार हैं. हालांकि, इसके लिए उन्होंने कुछ शर्तें रखी हैं. आइए जानते हैं क्या है पुतिन…

पुतिन ने रखी ये शर्त

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि पुतिन चाहते हैं कि दोनों देशों की सीमा अब मौजूदा हिसाब से ही रहे. रूस ने यूक्रेन के जिन इलाकों पर कब्जा कर लिया है वो अब उसका ही हिस्सा रहें. साथ ही पुतिन ने ये भी शर्त रखी है कि युद्धविराम को लेकर होने वाले संवाद में पश्चिमी देश हस्तक्षेप ना करें. इसके अलावा युद्धविराम लागू होने के बाद यूक्रेन और पश्चिमी देश इस मामले पर कोई बात ना करें.

क्या दोनों देशों में बन पाएगी सहमति?

अब सवाल यह है कि क्या इस शर्त को यूक्रेन मानेगा या नहीं. इस पर जानकारों का कहना है कि यदि सहमति बनती है तो रूस इसे अपनी जीत समझेगा. लेकिन सहमति बनने की संभावना ना के बराबर है. क्योंकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की क्रीमिया तक को दोबारा हासिल करना चाहते हैं. जिस पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था. इसके अलावा जेलेंस्की उन इलाकों को भी कैसे जाने देंगे, जिस पर रूस ने दो सालों से कब्जा किया है.

जानिए क्या बोले जेलेंस्की

ज्ञात हो कि इससे पहले जेलेंस्की ने शुक्रवार शाम को अपने संबोधन के दौरान कहा था कि यूक्रेनी सैनिकों ने पूर्वोत्तर खार्किव क्षेत्र के उन इलाकों में नियंत्रण हासिल कर लिया है जहां रूसी सैनिकों ने इस महीने की शुरुआत में प्रवेश किया था. हमारे सैनिक अब उस सीमा क्षेत्र में नियंत्रण लेने में सफल हो गए हैं जहां रूसी सैनिक घुस आए थे.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This