खामेनेई की हत्या के बाद खौफ में रूसी राष्ट्रपति, गार्ड्स पर लगाई कई पाबंदियां, इंटरनेट इस्तेमाल पर भी रोक

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russian President Putin: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की हत्या के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कोअब आम इंसानों या हथियारों से ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से डर लग रहा है. उन्हें अंदेशा है कि हाई-टेक एआई टूल्स के जरिए उनकी पल-पल की मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है, जिससे उन्हें किसी बड़े हमले या हत्या की साजिश का शिकार बनाया जा सके. ऐसे में पुतिन की सुरक्षा में तैनात रहने वाले खास सीसीटीवी नेटवर्क के एक बड़े हिस्से को कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था. वहीं बाद में जब इसे दोबारा शुरू किया गया, तो इंटरनेट से इसका कनेक्शन पूरी तरह काट दिया गया, जिससे की कोई इसे हैक न कर सके.

ईरान की घटना से बढ़ी क्रेमलिन की बेचैनी

मॉस्को का मानना है कि आज का आधुनिक एआई सिस्टम लाखों घंटों के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण पलभर में ही कर सकता है. साथ ही यह तकनीक किसी भी वीआईपी के व्यवहार, उनके काफिले के रूट और सुरक्षा चक्र को आसानी से डिकोड कर सकती है. जिससे हाई-प्रोफाइल टारगेट को निशाना बनाना काफी आसान हो जाता है.

पुतिन के इस डर को रूस के भीतर हाल ही में हुई कुछ घटनाओं ने और पुख्ता कर दिया है. दरअसल, इसी हफ्ते मॉस्को के पास एक कार बम धमाके में रूस के एक सीनियर जनरल की मौत हो गई. इसके अलावा, पिछले कुछ समय में एक के बाद एक कई सीनियर रूसी सैन्य अधिकारियों को निशाना बनाया गया.

स्टाफ पर सख्त पाबंदियां

ऐसे में पुतिन ने अपने पर्सनल सिक्योरिटी प्रोटोकॉल को बेहद कड़ा कर दिया है. पुतिन के आसपास रहने वाले स्टाफ, जिनमें उनके पर्सनल बॉडीगार्ड, फोटोग्राफर और यहां तक कि उनका खाना बनाने वाले रसोइये पर बेहद सख्त पाबंदियां लगा दी गई हैं. इन सभी लोगों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट, इंटरनेट से चलने वाले किसी भी डिवाइस या गैजेट को इस्तेमाल करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.

क्रेमलिन को डर है कि इन कर्मचारियों के फोन या डिवाइस के जरिए पुतिन की लोकेशन और उनके डेली रूटीन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है. पुतिन से जुड़े हर अहम ठिकाने की सुरक्षा को भी कई गुना बढ़ा दिया गया है.

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This