‘ईरान के खिलाफ नहीं है सऊदी, पाक, तुर्किये के बीच रक्षा समझौता’, विवादों के बीच तुर्किये ने दी सफाई

Dubai: सऊदी अरब, पाकिस्तान एवं तुर्किये के बीच हुए रक्षा समझौते से ईरान परेशान हैं. तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने समझौते को क्षेत्रीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. फिदान ने कहा कि यह समझौता ईरान या किसी अन्य देश के खिलाफ नहीं है. फिदान ने तुर्किये की सरकारी समाचार एजेंसी ‘अनादोलू’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि तीनों देश किसी भी अन्य देश को तब तक अपना विरोधी नहीं मानते, जब तक वह उनके खिलाफ कोई शत्रुतापूर्ण कार्रवाई नहीं करता.

खतरे को परिभाषित किया

हमारे पास ऐसा कुछ भी लिखित नहीं है और न ही हमने किसी ऐसे दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें किसी साझा खतरे को परिभाषित किया गया हो. जो देश हम पर हमला नहीं करता, वह हमारा निशाना नहीं है. सऊदी अरब के युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान, तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को मक्का के अल-सफा पैलेस में हुई एक बैठक के दौरान ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ पर हस्ताक्षर किए.

तीनों देशों पर हमला माना जाएगा

समझौते में कहा गया है कि इनमें से किसी एक देश पर हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा. ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौते’ के तहत तेल संपदा से समृद्ध सऊदी अरब, परमाणु शक्ति संपन्न पाकिस्तान और तुर्किये एक साथ आए हैं. तुर्किये के पास उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की दूसरी सबसे बड़ी सेना है और उसका रक्षा उद्योग भी तेजी से बढ़ रहा है. ईरान में युद्ध के कारण क्षेत्र में बढ़ी अनिश्चितता और खतरों के बीच यह समझौता तीनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने और संभावित हमलों को रोकने की उनकी क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक कदम है.

समझौते में आपसी रक्षा से संबंधित प्रावधान

तुर्किये के विदेश मंत्री ने कहा कि समझौते में आपसी रक्षा से संबंधित प्रावधान तकनीकी रूप से नाटो की संधि के अनुच्छेद पांच के समान है. इस अनुच्छेद के तहत नाटो के 32 सदस्य देशों में से किसी एक पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है. यह पूछे जाने पर कि यह व्यवस्था कैसे काम करेगी, फिदान ने कहा कि किसी सदस्य देश को मदद के लिए औपचारिक रूप से अनुरोध करना होगा तथा इसके बाद अन्य दो देश खतरे की प्रकृति के आधार पर खुफिया जानकारी साझा करने एवं रसद सहायता देने से लेकर सैन्य इकाइयों की तैनाती तक कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. Canada: ब्रिटिश कोलंबिया के जंगल में लगी भीषण आग, इमरजेंसी घोषित, हजारों लोगों ने छोड़ा घर

Latest News

Vastu Tips: घर में जरूर रखें ये 3 चीजें, सकारात्मक ऊर्जा के साथ बढ़ेगी सुख-समृद्धि!

वास्तु शास्त्र में घर में रखी चीजों का भी विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि की तस्वीर, घर में फव्वारा और लाल रंग की वस्तुएं रखने से सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और उन्नति के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version