हिंदुओं से अपील, सियासी दुश्मन पर वार… तारिक रहमान ने साधा एक तीर से दो निशाना

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sheikh Hasina: बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को भगवान कृष्ण के जन्म और कंस के अंत की कथा का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने सीधे किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन 15 साल से अधिक समय तक लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखने वाले एक ‘कंस जैसे’ शासक की बात की, जिसमें साफ तौर पर शेख हसीना की ओर इशारा था. इसके साथ ही तारिक रहमान ने हिंदू समुदाय से बिना डर जन्माष्टमी और दुर्गा पूजा मनाने की अपील की.

इस दौरान तारिक रहमान ने दोहरी चाल चली. एक ओर उन्होंने दिखाया कि वह हिंदू कल्चर को जानते हैं और शेख हसीना की तरह वह हिंदुओं के साथ खड़े हैं. वहीं दूसरी ओर अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक विरोधी पर तीखा हमला बोल दिया.

भगवान कृष्ण की कहानी से हसीना पर वार

धार्मिक मामलों के मंत्रालय और हिंदू धार्मिक कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तारिक रहमान ने मथुरा में भगवान कृष्ण के जन्म की कहानी की जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में कंस को एक अत्याचारी शासक के तौर पर देखा जाता है, जिसका आखिरकार भगवान कृष्ण ने अंत किया. इसी कहानी को बांग्लादेश की राजनीति से जोड़ते हुए तारिक रहमान ने कहा कि देश ने 15 साल से अधिक समय तक एक ‘कंस जैसे’ शासक के दौर में लोकतांत्रिक अधिकार खोए.

हिंदुओं को बड़ा संदेश

इतना ही नहीं, बांग्लादेश के हिंदू समुदाय को लेकर भी तारिक रहमान ने अहम बात कही. उन्होंने लोगों से बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक के विभाजन से आगे बढ़कर खुद को केवल बांग्लादेशी मानने की अपील की. उन्होंने कहा कि देश के सभी नागरिकों को बराबर अधिकार और सुरक्षा मिलनी चाहिए. साथ ही जन्माष्टमी और आने वाली दुर्गा पूजा बिना डर मनाने की अपील की. साथ ही कार्यक्रम में पुजारियों और सेवायतों को सम्मान राशि भी दी गई.

More Articles Like This

Exit mobile version