Sikkim: सिक्किम में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए भारतीय सेना के जवान, चार की मौत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sikkim Accident: सिक्किम के पाक्योंग जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है. गुरूवार को हुए इस हादसे में सेना के चार जवानों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि सेना के वाहन की गहरी खाई में गिरने से ये हादसा हुआ है.

कैसे हुआ हादसा

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था. इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस हादस में चार जवानों की मौत होने की पुष्टि की है.

ड्रावर समेत चार की मौत

हादसे के दौरान मारे गए जवानों में मध्य प्रदेश के रहने वाले वाहन चालक प्रदीप पटेल, मणिपुर के पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल हैं. सभी मृतक पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे.

इसे भी पढें:-US ने ढूंढ़ निकाली रूस की ‘अजेय’ परमाणु मिसाइल लॉन्च साइट, Burevestnik का नाम सुनते ही कांपती है दुनिया

Latest News

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अब 200 खतरनाक कैदियों के बीच! साबरमती जेल के हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में किया गया शिफ्ट

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में एक विशेष सुरक्षा वाले ब्लॉक में स्थानांतरित...

More Articles Like This

Exit mobile version