स्पेन में सस्ते घरों की मांग को लेकर प्रदर्शन, सरकार के उपायों को संसद ने किया खारिज

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Spain Home buyers: स्पेन में शनिवार को मैड्रिड और अन्य शहरों में हजारों प्रदर्शनकारियों ने सस्ते घरों की मांग को लेकर मार्च निकाला, जिसके बाद देश में संकट और भी बढ़ गया. दरअसल, सुधारों की मांग के लिए सैकड़ों प्रदर्शनकारी मैड्रिड के बीचों-बीच एक हफ्ते पहले लगाए गए टेंट सिटी में डेरा डाले हुए हैं. शनिवार की रात को तो दक्षिणपंथी विचारधारा वाले प्रदर्शनकारियों के कुछ समूहों ने कैंप तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के लिए एक राजनीतिक झटका

बता दें कि यह संकट पिछले महीने मैड्रिड में 87 वर्षीय पेंशनभोगी मारिकार्मेन अबास्कल को उनके फ्लैट से निकाले जाने के बाद शुरू हुआ था, जो प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के लिए एक राजनीतिक झटका है और इसने इस बात पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या उनकी अल्पसंख्यक सरकार साल 2027 में होने वाले अगले आम चुनाव तक टिक पाएगी या नहीं.

ऐसे में उनकी सरकार के प्रस्तावित उपायों को (जिनमें किरायेदारी कॉन्ट्रैक्ट का अपने-आप रिन्यूअल और किराया नहीं देने वालों को बेदखल करने पर रोक शामिल थी) स्पेन की संसद में शुक्रवार को विपक्षी दलों ने वोटिंग के ज़रिए खारिज कर दिया. इस हार ने उन लोगों को बहुत नाराज कर दिया जो देश में लगातार महंगे होते हाउसिंग मार्केट का विरोध कर रहे थे.

स्पेन के कई शहरों में प्रदर्शन

वहीं, स्पेन मीडिया द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में पुलिस को उस समूह के कुछ सदस्यों का सड़कों पर पीछा करते हुए देखा गया है. मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. वहीं, शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने राजधानी की सड़कों पर मार्च किया. अधिकारियों का कहना है कि इसमें 70,000 लोग शामिल हुए, लेकिन आयोजकों के मुताबिक यह संख्या 5,00,000 थी. पाल्मा डी मलोरका, सैंटेंडर, सेगोविया और टोलेडो जैसे दूसरे शहरों में भी छोटे-छोटे प्रदर्शन हुए. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वालेंसिया में पुलिस के साथ झड़प के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Latest News

‘भारत में प्रदर्शनों के लिए फंडिंग कर रहा अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस’, सिंगर मिलबेन ने और भी लगाए गंभीर आरोप

Washington: अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने भारत में चल रहे प्रदर्शनों की फंडिंग को लेकर अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस...

More Articles Like This

Exit mobile version