‘हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता’- सुनील गावस्कर, धीर की शानदार बल्लेबाजी का भी किया जिक्र

New Delhi: पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा है कि हम कभी-कभी हार्दिक पंड्या का विकल्प तलाशने में कुछ ज्यादा ही जुट जाते हैं. उनकी जगह कोई नहीं ले सकता. अगर आपको उनकी क्षमता का खिलाड़ी नहीं मिलता है, तो ऐसे खिलाड़ी के साथ आगे बढ़िए, जो टीम के लिए थोड़ी अलग भूमिका निभा सके. पूर्व सलामी बल्लेबाज गावस्कर का मानना है कि हार्दिक पांड्या की जगह लेना आसान नहीं है. ऐसे में भारत को उनके विकल्प तलाशने की कोशिश करने की जगह टीम को ऐसे खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए जो अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकें.

गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर

उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया. गावस्कर ने कहा कि भारत को चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ मैच में उतरना चाहिये जबकि ऐसे हरफनमौला खिलाड़ियों को पांचवें और छठे गेंदबाज की भूमिका निभानी चाहिये जो बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकें. बल्लेबाजी क्रम को लंबा करने के लिए गेंदबाजी की मजबूती से समझौता नहीं करना चाहिए.

पांच मैचों की शृंखला 2-2 से बराबर रही

वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार रात बेंगलुरु में पांचवां और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद जियोस्टार पर गावस्कर ने कहा कि पांच मैचों की यह शृंखला 2-2 से बराबर रही. गावस्कर ने नमन धीर का उदाहरण देते हुए कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देकर अलग भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि नमन धीर यही काम कर रहे हैं. वह अपने ओवर अच्छी तरह कर रहे हैं और इस मैच में उनकी बल्लेबाजी भी देखिए.

धीर की शानदार बल्लेबाजी का भी जिक्र

गावस्कर ने बारिश से प्रभावित निर्णायक मुकाबले में धीर की छह गेंदों पर नाबाद 24 रन की पारी का जिक्र किया. इस मैच में केवल 7.4 ओवर का खेल हो सका था.

इसे भी पढ़ें. दिवाली से पहले योगी सरकार का तोहफा, यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को बोनस और DA में बढ़ोतरी की उम्मीद!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version