सूर्यकुमार यादव ने टीम से बाहर होने पर फैली अफवाहों के बीच तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘किसी को अधिकार…?’

Must Read

New Delhi: पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनके नाम से जोड़कर चलाई जा रही खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने टीम इंडिया को भी अपना समर्थन दिया है. सूर्या का कहना है कि वे टीम का समर्थन कर रहे हैं. इसके अलावा पूर्व कप्तान ने वैभव सूर्यवंशी के लिए खास मैसेज लिखते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से सूर्या नाराज हैं.

बिना बताए बाहर कर दिया गया

ये भी कहा जा रहा था कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से सूर्या का बिना बताए बाहर कर दिया गया. उनसे कप्तानी भी बिना बताए ही छीन ली गई थी. हालांकि, अब इन सभी दावों पर सूर्या ने विराम लगा दिया है. उन्होंने पुष्टि की है कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वो सभी झूठे हैं. उन्होंने लिखा, “वैभव खासकर तुम्हारे लिए, तुम एक बहुत ही रोमांचक सफर की शुरुआत पर हो. इस समय का आनंद लो और देश का मान बढ़ाते रहो.”

मैं टीम के लिए बहुत ही खुश

भारतीय टीम का सपोर्ट करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने लिखा, “मैं टीम के लिए बहुत ही खुश हूं. हमेशा मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. मुझे ये पता है कि खिलाड़ी पूरी कोशिश कर रहे हैं और हमेशा उन्हें मेरा समर्थन मिलता रहेगा. मैंने ऑनलाइन एक बयान भी देखा है, जिसमें गलत तरीके से मेरा नाम जोड़ा गया है.” उन्होंने आगे कहा, “मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मैंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है और न ही इसके लिए किसी को अधिकार दिया है.

खबरों पर कोई भी विश्वास न करे

इस तरह की खबरों पर कोई भी विश्वास न करे और न ही उसे शेयर करे. भारतीय क्रिकेट, मेरे साथी और खेल के लिए मेरा समर्थन हमेशा मेरे नाम से गलत तरीके से जोड़े गए बयानों से कहीं अधिक महत्व रखेगा.” सूर्या ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी कप्तानी में जीत दिलाई. वे बल्ले से टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे. आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला नहीं चला. ऐसे में जब टीम इंडिया को विश्व कप के बाद पहली टी20 सीरीज खेलनी थी, तो उसके लिए सूर्या को कप्तानी से हटा दिया गया. यही नहीं उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया. यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया गया.

इसे भी पढ़ें. इंडोनेशिया की संसद में बोले PM मोदी- ‘भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद के मार्ग पर चलता है’

Latest News

₹1,500 करोड़ के सुपारी सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, काली कमाई से खरीदे आलीशान बंगले, 4 राज्यों में 20 ठिकानों पर रेड

विदेशी सुपारी की कथित तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने असम, मिजोरम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 20 ठिकानों पर छापेमारी की है. एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क ने ₹1,500 करोड़ से अधिक की अपराध से अर्जित आय पैदा की. कार्रवाई में ₹1.30 करोड़ नकद जब्त किए गए और 33 बैंक खाते फ्रीज किए गए.

More Articles Like This