T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका!, स्टार तेज गेंदबाज पूरे टूर्नामेंट से बाहर

Melbourne: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले झटका लगा है. दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार जोश हेजलवुड चो​ट के कारण अब टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं. इसका ऐलान भी कर दिया गया है. जल्द ही रिप्लेसमेंट का ऐलान भी किया जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं, ऐसे में टीमों की टेंशन कम नहीं हो रही है.

सीन एबॉट को किया जा सकता है शामिल

इस बीच खबर ये भी है कि जोश के रिप्लेसमेंट के तौर पर सीन एबॉट को शामिल किया जा सकता है. सीन एबॉट टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर आए हैं. जोश हेजलवुड को लेकर पहले ही इस बात की आशंका थी कि वे विश्व कप से बाहर हो जाएंगे लेकिन ऐलान का इंतजार किया जा रहा था, जो कि अब कर दिया गया है. फिलहाल उनके बाहर होने की घोषणा कर दी गई है लेकिन रिप्लेसमेंट का ऐलान बाद में किया जाएगा.

पैट कमिंस भी हो चुके हैं बाहर

भले ही टी20 विश्व कप 7 फरवरी से शुरू हो जाएगा, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम को अभी जल्दी अपना पहला मैच नहीं खेलना है इसलिए उनके पास पर्याप्त वक्त बाकी है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की दिक्कत ये है कि इससे पहले टेस्ट कप्तान और दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार पैट कमिंस भी बाहर हो चुके हैं. अब जोश हेजलवुड के बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया का तेज गेंदबाजी आक्रमण अचानक से कमजोर देखने लगा है.

पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड काफी पहले से ही अपनी चोट से जूझ रहे थे लेकिन उन्हें ठीक होने की उम्मीद के चलते टीम में शामिल किया गया ​था लेकिन वे अपनी चोट से अभी तक पूरी तरह से नहीं उबर पाए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उम्मीद कर रहा था कि वे सुपर 8 के मैचों से पहले ठीक हो जाएंगे लेकिन भी जो प्रगति है. उससे नहीं लगता कि वे आगे आने वाले मैच भी खेल पाएंगे, इसलिए आधिकारिक ऐलान किया गया है.

तत्काल किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं

सीएस की ओर से कहा गया है कि उन्होंने अभी तत्काल किसी रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, क्योंकि टीम को लगता है कि शुरुआती मैचों में टीम जोश के रिप्लेसमेंट के बिना भी खेल सकती है. बाद में जरूरत के हिसाब से किसी खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा.

कुछ और खिलाड़ी हैं पूरी तरह से फिट नहीं

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जब पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली थी, तब भी वे टीम के साथ थे लेकिन मुख्य स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. अगर जरूरत लगी तो उन्हें मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है. ऑस्ट्रेलिया को जो इस वक्त का स्क्वाड है. उनमें से कुछ और खिलाड़ी हैं जो पूरी तरह से फिट नहीं बताए जा रहे हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि जब तक अगले राउंड के मैच होंगे, तब तक वे ठीक होकर खेलने लायक हो जाएंगे.

इसे भी पढ़ें. ‘प्रधानमंत्री हूं, फिर भी लोग मुझे अलग-अलग तरीके से काम करने के लिए कहते हैं’, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया अध्ययन मंत्र

Latest News

देश में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार, खुलेंगे 120 नए ड्राइविंग स्कूल- नितिन गडकरी

New Delhi: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हमने उद्योग जगत की मदद...

More Articles Like This

Exit mobile version