UAE में सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति, निकली₹78 करोड़ की लॉटरी, ड्यूटी के दौरान ही मिली सूचना

UAE: UAE की राजधानी अबू धाबी में एक मामूली सी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले 25 साल के तैय्यब खान की जिंदगी रातों-रात बदल गई है. तैय्यब और उनके दोस्तों ने मिलकर अबू धाबी में पूरे 78 करोड़ रुपये (30 मिलियन दिरहम) का बंपर जैकपॉट जीता है. तैय्यब खान अकेले यह टिकट खरीदने की स्थिति में नहीं थे, क्योंकि उनकी सैलरी बेहद मामूली थी.

मिलकर लॉटरी का टिकट खरीदा

ऐसे में उन्होंने अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर लॉटरी का टिकट खरीदा. टिकट की कुल कीमत के लिए सभी 5 दोस्तों ने 50-50 दिरहम (लगभग 1300 रुपये) का योगदान दिया था. जीत के बाद सभी दोस्तों ने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए इनाम की रकम को आपस में बराबर-बराबर बांट लिया. इस तरह हर एक दोस्त के हिस्से में करीब 15-15 करोड़ रुपये आए हैं.

जैकपॉट का लाइव ड्रॉ निकाला

दिलचस्प बात यह है कि बीते 27 मई को जब इस जैकपॉट का लाइव ड्रॉ निकाला जा रहा था, तब दुनिया भर के लाखों लोग स्क्रीन पर नजरें गड़ाए बैठे थे. लेकिन तैय्यब खान उस समय बकरीद की छुट्टी के दौरान अपनी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी को पूरी शिद्दत से निभा रहे थे. ड्यूटी के दौरान ही उन्हें ईमेल के जरिए इस महा-जीत की सूचना मिली. तैय्यब को पहले भी छोटे-मोटे इनाम मिलते रहे थे, इसलिए शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य समझा. लेकिन जब उन्होंने ईमेल को ध्यान से पढ़ा और रकम देखी, तो उनके होश उड़ गए.

वाकई करोड़पति बन चुके हैं

तसल्ली के लिए उन्होंने तुरंत जैकपॉट एजेंसी को फोन किया और इस बात की पुष्टि की कि वे वाकई करोड़पति बन चुके हैं. तैय्यब खान ने कहा, “हम कुल 5 दोस्त हैं जो फेसबुक पर विज्ञापन देखने के बाद साल 2024 से लगातार पैसे मिलाकर टिकट खरीद रहे थे. हर हफ्ते नंबर चुनने की बारी अलग दोस्त की होती थी. कई महीनों की कोशिश के बाद आखिरकार हमारी मेहनत रंग लाई.”

इसे भी पढ़ें. मसूरी में हादसाः फेल हुआ कार का ब्रेक, ठहर गई चार लोगों के जीवन की रफ्तार

Latest News

रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, खारकीव का अस्पताल तबाह, 9 राज्यों की बिजली सप्लाई भी ठप

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है. एक तरफ जहां...

More Articles Like This

Exit mobile version