जर्मन विदेश मंत्री ने ईरान पर US-इजरायल हमले का किया समर्थन, तेहरान ने किया विरोध, बताया शर्मनाक

Must Read

Tehran: तेहरान ने जर्मन विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के उस बयान पर सख्त ऐतराज जताया है जिसमें उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल की संयुक्त कार्रवाई का बचाव किया था. गुरुवार को ईरानी विदेश मंत्रालय ने इसे ‘शर्मनाक और निम्न स्तर का बयान’ करार दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने उनकी आलोचना की. जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की पुरानी टिप्पणी याद दिलाई. पोस्ट में लिखा, एक समय चांसलर मर्ज ने बड़े उत्साह से कहा था कि इजरायल, ईरान पर हमला करके गंदा काम कर रहा है.

अब इस बात पर अफसोस

लेकिन कुछ ही महीनों बाद वही चांसलर अब इस बात पर अफसोस जता रहे हैं कि इस युद्ध की वजह से यूरोपीय अर्थव्यवस्था को 100 अरब यूरो का नुकसान हो रहा है! बाघेई ने आगे लिखा, अब उनके विदेश मंत्री भी ईरान पर हुए सैन्य हमले को सही ठहराने के लिए मजबूर महसूस कर रहे हैं. बाघेई ने आगे कहा कि वे इतनी उदासीनता और गहरे नैतिक पतन का शिकार हैं कि न तो उन्हें इंसानी जानों के नुकसान और युद्ध अपराधों का एहसास है और न ही वे उस आर्थिक नुकसान को समझ पा रहे हैं जो यह युद्ध उनके अपने देश और पूरे यूरोप को पहुंचा रहा है.

अपनी बात पर विराम लगाया

बाघेई ने एक जर्मन कहावत के जरिए अपनी बात पर विराम लगाया. उन्होंने कहा, नुकसान उठाने से इंसान समझदार बनता है. लेकिन ऐसा लगता है कि ‘हंस गुक-इन-दी-लुफ्ट’ (लापरवाह व्यक्ति) को कुछ भी सिखाया नहीं जा सकता. विदेश मंत्री वाडेफुल का बुधवार को एक पॉडकास्ट प्रसारित हुआ जिसमें उन्होंने सैन्य हमले को सही तो नहीं ठहराया लेकिन साथ ही उन्होंने कहा, इस टकराव का कारण जाहिर तौर पर ईरान है, जो खुद को परमाणु हथियारों से लैस करने की तैयारी कर रहा है.

ऐसे मिलिशिया समूहों का समर्थन

कई पड़ोसी देशों में ऐसे मिलिशिया समूहों का समर्थन करता है, जो उन देशों की संप्रभुता का सम्मान नहीं करते हैं. ईरान के मुताबिक उनका ये वक्तव्य अमेरिका और इजरायल के पक्ष में है. जून में ही जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने इजरायल और अमेरिका के ईरान पर किए गए हमलों को लेकर संतुलित बयान देने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि इजरायल हम सब की तरफ से गंदा काम कर रहा है.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली में हादसाः चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणधीन इमारत ढहा, दो लोगों की मौत, एक घायल

Latest News

UEFA Champions League: फेडेरिको के शानदार गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने एईके एथेंस को 3-2 से हराया

Athens: रियल मैड्रिड ने यूईएफए चैंपियंस लीग के दौरान हुए एक रोमांचक मुकाबले में एईके एथेंस को 3-2 से...

More Articles Like This