महिला खिलाड़ी थैमसिन ने लिया संन्यास, चयनकर्ताओं से लेकर दर्शकों को भी किया था प्रभावित

Must Read

New Zealand: न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी थैमसिन न्यूटन ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर थैमसिन ने खुद इसकी घोषणा की है. पिछले कुछ सालों से टीम से बाहर चल रही थैमसिन के इस घोषणा से उसके फैंस मायूस हो गए हैं.

शुरुआती दिनों में थैमसिन ने सबको चौंकाया

हालांकि, इनका करियर भले ही आंकड़ों में बड़ा न हो लेकिन, कई प्रदर्शन इतिहास में दर्ज हैं. शुरुआती दिनों में थैमसिन ने अच्छी तरह से सबको चौंकाया है. थैमसिन न्यूटन एक मध्यम गति की तेज गेंदबाज और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज के रूप में मशहूर हैं. उसने 2015 में न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. उन्होंने अपने दूसरे ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की थी. श्रीलंका के खिलाफ 9 रन देकर 3 विकेट झटके थे. इससे उन्होंने चयनकर्ताओं से लेकर दर्शकों को भी प्रभावित किया था.

खेलने का बहुत अधिक अवसर नहीं मिला

हालांकि, थैमसिन को न्यूजीलैंड के लिए खेलने का बहुत अधिक अवसर नहीं मिला. उन्होंने अब तक 10 वनडे और 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 11 विकेट लेते हुए 57 रन बनाए. नवंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 31 रन देकर 5 विकेट लिया था, जो थैमसिन की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में माना जाता है. टी20 में 9 विकेट लेने के बावजूद टीम में जगह नहीं मिला. थैमसिन 2021 में का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला के बाद से ही टीम से बाहर हो गई थीं.

2023- 24 सीजन में वह सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स से जुड़ गईं

थैमसिन न्यूटन ने घरेलू क्रिकेट करियर में काफी सफल साबित हुई. उन्होंने वेलिंगटन की ओर से 2011- 12 में अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद 2014 से 2018 तक कैंटरबरी के लिए खेलती रहीं. बाद में वह दोबारा वेलिंगटन लौटीं और 2023- 24 सीजन में वह सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स से जुड़ गईं. न्यूजीलैंड की घरेलू वनडे प्रतियोगिता हैलीबर्टन जॉनस्टोन शील्ड का फाइनल चार बार खेला. वह इस टूर्नामेंट को दो बार जीतने में सफल रहीं. एक बार कैंटरबरी और दूसरी बार वेलिंगटन के साथ टूर्नामेंट हुआ था.

Latest News

Microsoft ने 60,000 कर्मचारियों को दिया मर्जी से नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर अरबों डॉलर खर्च कर रही कंपनी

Microsoft: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Microsoft एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी करने...

More Articles Like This