अमेरिका में बड़े पैमाने पर होगी सरकारी कर्मचारियों की छंटनी? व्हाइट हाऊस बोला- अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही सरकार

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Trump Administration: अमेरिकी प्रशासन द्वारा हजारों प्रोबेशनर कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया है और अब प्रशासन सिविल सेवा अधिकारियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है. दरअसल, अमेरिका के राष्‍ट्रपति ट्रंप की ओर से भेजे गए एक सर्कुलर में कहा गया है कि अमेरिका में संघीय एजेंसियों को कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने के लिए योजनाएं विकसित करनी होंगी. ट्रंप प्रशासन के इस सर्कुलर में सरकारी कार्यबल को कम करने की उनकी मंशा को स्पष्ट किया गया है.

13 मार्च तक की मोहलत

अमेरिकी प्रशासन द्वारा जारी किए गए इस सर्कुलर के मुताबिक, एजेंसियों को 13 मार्च तक अपनी योजनाएं प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है. इससे सिर्फ कर्मचारियों की छंटनी ही नहीं होगी बल्कि कई पद पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे, परिणामस्‍वरूप सरकारी कामकाज के तरीके में व्यापक बदलाव हो सकता है.

‘अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही सरकार‘

दरअसल, ‘व्हाइट हाउस’ के प्रबंधन और बजट कार्यालय के निदेशक रसेल वॉट और मानव संसाधन एजेंसी के रूप में काम करने वाले कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के कार्यकारी निदेशक चार्ल्स एजेल के सर्कुलर में कहा गया है कि ‘‘संघीय सरकार अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही है। ये कर्मचारी अमेरिकी जनता के लिए परिणाम नहीं दे रहे हैं.’’

ट्रंप ने दिए थे संकेत

बता दें कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कर्मचारियों की छंटनी का संकेत एक कार्यकारी आदेश में दिया था, जिस पर ट्रंप के साथ एलन मस्क ने भी हस्ताक्षर किए थे. वहीं, ‘फेडरल रीयल एस्टेट’ का प्रबंधन करने वाले ‘सामान्य सेवा प्रशासन’ ने हाल ही में कहा कि कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा रही है.

इसे भी पढें:-

Ara: आरा में हादसा, ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत

Revanth Reddy Meets PM Modi: पीएम मोदी से तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने की मुलाकात, SLBC टनल सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version