‘मेरे रहते किम को कोई परेशानी नहीं’, ट्रंप ने फिर दिया उत्तर कोरिया के लीडर के साथ अपने अच्छे संबंधों का हवाला

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर उत्तर कोरिया के लीडर किम जोंग उन के साथ अपने अच्छे संबंधों का हवाला दिया है. उन्होंने कहा है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के पास काफी बड़ा परमाणु हथियार भंडार है. ट्रंप के मुताबिक जब तक वह स्वयं पद पर हैं, किम ठीक रहेंगे, क्योंकि उनके मुताबिक उत्तर कोरियाई नेता उनका सम्मान करते हैं और उन्हें पसंद करते हैं.

परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं

ट्रंप ने यह टिप्पणी मंगलवार को व्हाइट हाउस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान की. उनसे सवाल किया गया था कि जब वह ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं देने की बात कहते हैं, तो फिर उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार होने को लेकर उनका रुख क्या है? जवाब में ट्रंप ने कहा कि किम जोंग-उन के पास काफी बड़ा परमाणु क्षमता वाला भंडार है.

किम उनका सम्मान करते हैं

जब तक मैं आसपास हूं, वह ठीक रहेगा. ट्रंप ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि किम उनका सम्मान करते हैं और उन्हें पसंद करते हैं. ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को लेकर अमेरिका तथा उसके सहयोगियों की चिंता बनी हुई है. उत्तर कोरिया लंबे समय से अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को आगे बढ़ाता रहा है और किम जोंग-उन इसके विस्तार को देश की सुरक्षा नीति का अहम हिस्सा बताते रहे हैं.

कई दौर की व्यक्तिगत कूटनीति

ट्रंप और किम के बीच पहले भी कई दौर की व्यक्तिगत कूटनीति हो चुकी है. हालांकि, उनके इस ताजा बयान में किसी नई बैठक या वार्ता की घोषणा नहीं की गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में किम के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को भी रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि किम उनके प्रति सम्मान और सकारात्मक भावना रखते हैं और इसी वजह से उनके पद पर रहते हुए उत्तर कोरियाई नेता के साथ स्थिति नियंत्रण में रहने का संकेत दिया. हालांकि, ट्रंप ने उत्तर कोरिया के परमाणु भंडार की कोई संख्या नहीं बताई. योनहाप की रिपोर्ट में भी उनके बयान में परमाणु हथियारों की सटीक संख्या का उल्लेख नहीं है.

इसे भी पढ़ें. पाकिस्तानः बंदूक की नोक पर फुटबॉल टीम से लूटपाट, नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version