एप्पल, गूगल, मेटा, अमेजन जैसी कंपनियों से लिया टैक्स तो देना होगा 100 फीसदी टैरिफ, ट्रंप ने यूरोपीय देशों को दी चेतावनी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Trump tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यूरोपीय देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है.  ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि कई यूरोपीय देश ऐसा कर लगाने पर विचार कर रहे हैं और कुछ इसे जल्द लागू करने के करीब हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर लागू करने वाले देशों पर दंडात्मक शुल्क तुरंत प्रभाव से लगाया जाएगा और यह किसी भी मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार समझौते से ऊपर होगा.

ट्रंप की यह चेतावनी उन देशों के लिए है, जो नया कर लागू करने की तैयारी में हैं. हालाकि इसका ब्रिटेन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि ब्रिटेन में पहले से ऐसा कर लागू है. ट्रंपराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि “कृपया इस बयान को यह स्पष्ट संदेश समझा जाए कि जो भी देश ऐसा कर लगाएगा, उसे अमेरिका भेजे जाने वाले सभी सामानों पर तत्काल 100% टैरिफ का सामना करना पड़ेगा.”

ब्रिटेन में एप्पल, गूगल, मेटा, अमेजन जैसी कंपनियों पर पहले से टैक्स

बता दें कि इससे पहले ब्रिटेन ने अप्रैल 2020 में प्रमुख सर्च इंजन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर 2% डिजिटल सेवा कर (DST) लागू किया था. यह टैक्स एप्पल, गूगल, मेटा और अमेजन जैसी इंटरनेशन टेक्नोलॉजी कंपनियों पर लागू होता है. यह विशेष रूप से उन कंपनियों को लक्षित करता है जिनकी वैश्विक डिजिटल आय 50 करोड़ पाउंड (500 मिलियन पाउंड) से अधिक और ब्रिटेन में आय 2.5 करोड़ पाउंड (25 मिलियन पाउंड) से अधिक है.

ब्रिटेन के वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस कर से वित्त वर्ष 2024-25 में 80 करोड़ पाउंड (800 मिलियन पाउंड) से अधिक की आय हुई, जो 2023-24 में 67.8 करोड़ पाउंड (678 मिलियन पाउंड) थी.

नए इंपोर्ट टैक्स को लेकर ट्रंप ने की है कई घोषणाएं

मालूम हो कि हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने नए इंपोर्ट टैक्स को लेकर कई घोषणाएं की है. शुक्रवार को 100 फीसदी टैरिफ के बारे में दी गई चेतावनी नए इंपोर्ट टैक्स को लेकर की गई कई घोषणाओं में से एक है. वहीं, इससे पहले फरवरी में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप द्वारा लगाए गए कई टैक्स को रद्द कर दिया था, जिसके बाद ये नई घोषणाएं की गई हैं. इस महीने की शुरुआत में अमेरिका ने कई देशों पर 10-12.5% ​​का नया टैरिफ लगाने की घोषणा की है. इन देशों से अमेरिका का लगभग सारा इंपोर्ट होता है.

Latest News

‘उम्र नहीं, हौसला मायने रखता है’, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बुजुर्ग ने 18 हजार फीट से स्काईडाइविंग कर मचाया तहलका

Canberra: ऑस्ट्रेलिया में एक 80 वर्षीय भारतीय बुजुर्ग ने 18,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कर करके सोशल मीडिया...

More Articles Like This

Exit mobile version