‘बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध, ऊर्जा कीमतों में भी तेजी से आएगी गिरावट’, ईरान को लेकर ट्रंप ने किया नया दावा

Must Read

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. उनका दावा है कि युद्ध खत्म होने के बाद तेल और ऊर्जा की कीमतों में गिरावट आएगी, जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा. उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा. बता दें कि एरिजोना से मोंटाना में एक चुनावी रैली के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने पत्रकारों को संबोधित किया.

बातचीत चल रही है या नहीं?

हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि युद्ध कब तक खत्म होगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि इस संबंध में ईरान के साथ कोई बातचीत चल रही है या नहीं? ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने मुख्य सैन्य लक्ष्य में सफल रहा है, जो ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था. यह युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. इससे पहले एरिजोना के बुलहेड सिटी में आयोजित एक चुनावी रैली में ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई और उसके असर पर विस्तार से बात की.

सैन्य ताकत को काफी कमजोर कर दिया

उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी कमजोर कर दिया है, जिसमें उसकी नौसेना और वायुसेना की क्षमताएं भी शामिल हैं. ट्रंप ने कहा क‍ि सैन्य कार्रवाई इतनी व्यापक रही कि अब अमेरिका के लिए यह तय करना मुश्किल हो गया है कि बातचीत किस ईरानी अधिकारी से की जाए. उन्होंने कहा कि शायद मैं बहुत आगे निकल गया. मुझे नहीं पता कि आखिर बात किससे करनी है.

होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित

यह टिप्पणी उन्होंने ईरानी नेतृत्व के कई स्तरों को हटाए जाने के संदर्भ में की. ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने होर्मुज स्‍ट्रेट पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया है. यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जिसके जरिए बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस दुनिया भर में भेजा जाता है. उन्होंने कहा क‍ि हमने होर्मुज स्‍ट्रेट पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है और इस समय वहां से पहले की तुलना में अधिक तेल बाहर जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. गुरुग्राम में मुठभेड़: गौ-तस्कर शाहिद को CIA नूंह ने मार गिराया, दो आरोपी फरार, तलाश जारी

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This